असम की भाजपा सरकार की मांग, रद्द की जाये यह एनआरसी

असम की भाजपा सरकार की मांग, रद्द की जाये यह एनआरसी

 

गोवाहाटी : असम सरकार के वित्तमंत्री एवं सीनियर बीजेपी नेता हेमंत बिस्वा शर्मा ने बुधवार को असम में लागू की गयी एनआरसी यानी राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर को वापस लिए जाने की मांग की. उन्होंने कहा कि असम में एनआरसी लागू करने के वक्त कई गड़बड़ियां हुई हैं. अतः इसको वापस लिया जाए. उन्होंने कहा कि वर्तमान में जारी की गयी नागरिक सूची को रद्द करते हुए असम को राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली एनआरसी का हिस्सा बनाया जाये.

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि एनआरसी को रद्द करने की मांग असम सरकार ने केंद्र से की है. उन्होंने कहा कि असम सरकार ने एनआरसी को स्वीकार नहीं किया है. सरकार और भाजपा दोनों ने एनआरसी को खारिज करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: मिस्र के अल अलामीन एयर शो में सारंग टीम दिखाएगी भारतीय वायुसेना का दम

उन्होंने एनआरसी के स्टेट कार्डिनेट प्रतीक अजेला की आलोचना की. उन्होंने कहा कि एनआरसी की पूरी कवायद राज्य सरकार को अलग रखते हुए चलायी गयी. उन्होंने कहा कि पूरा देश सोचता था कि एनआरसी की कवायद असम सरकार चला रही है, लेकिन हम एक व्यक्ति की वजह से खामियाजा भुगत रहे हैं. उन्होंने कहा कि हजेला ने कई स्तरों पर सवाल तैयार किए, जिनका एक जनप्रतिनिधि के रूप में हम जवाब देने में असमर्थ हैं.

उधर, गृहमंत्री अमित शाह ने आज संसद में कहा कि पूरे देश में एनआरसी लागू करेंगे. उन्होंने कहा कि किसी धर्म विशेष के लोगों को इससे डरने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि यह एक प्रक्रिया है, जिससे देश के सभी नागरिक एनआरसी लिस्ट में शामिल हो सकें. उन्होंने कहा कि एनआरसी अलग प्रक्रिया है और नागरिक संशोधन विधेयक अलग प्रक्रिया है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान