#AmulyaLeona पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाली अमूल्या को पिता ने समझाया था, पहले पढ लो फिर गरीबों के लिए लड़ना

#AmulyaLeona पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाली अमूल्या को पिता ने समझाया था, पहले पढ लो फिर गरीबों के लिए लड़ना

 

बेंगलुरु में एंटी सीएए रैली के एक मंच से एक लड़की द्वारा गुरुद्वार को पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे. उस लड़की का नाम अमूल्या लियोना है. उसने जिस मंच से यह नारा लगाया था उस पर एमआइएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी मौजूद थे, जिन्होंने उसे ऐसा करने के लिए रोका और इस घटना पर दुःख जताया. इस घटना के बाद लोग अमूल्या के बारे में जानना चाहते हैं कि वह आखिर है कौन, उसकी पृष्ठभूमि क्या है.

अमूल्या कर्नाटक के चिकमगलूर के कोप्पा की रहने वाली है और बीए की छात्रा है. उसके पिता वजी एक किसान हैं जो एकड़ भूमि पर खेती करते हैं और एक पाल्ट्री चलाते हैं. वे बेटी के कृत्य से बहुत आहत हैं और कहते हैं कि वे उसके बेल के लिए भी प्रयास नहीं करेंगे. अमूल्या पर देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है. अमूल्या के पिता ने कहा कि उसकी बातों का किसी भी तरह समर्थन नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि मैंने उसे समझाया था कि पहले तुम अपनी पढाई पूरी कर लो, अच्छे से पढो और उसके बाद गरीबों के लिए लड़ना. जाहिर है पिता का जोर इस बात पर था कि बेटी की समझ अध्ययन से विकसित हो.

इस घटना के बाद उसके घर के आसपास सुरक्षा बढा दी गयी है. यह भी खबर है कि उसके घर पर पत्थरबाजी की गयी और इसमें भाजपा समर्थकों का हाथ बताया गया. उसके पिता एक राजनीतिक कार्यकर्ता रहे हैं और भाजपा व जनता दल सेकुलर राज्य की दोनों बड़ी पाटियों के लिए समय-समय पर काम किया है. उसके पिता कहते हैं कि वह राष्ट्रभक्त हैं और सालों से कई लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता व राजनेता मेरे घर आते रहते हैं. वजी को यह सफाई अपनी बेटी की वजह से देनी पड़ रही है.

यह भी पढ़ें: मिस्र के अल अलामीन एयर शो में सारंग टीम दिखाएगी भारतीय वायुसेना का दम

उधर, अमूल्या का एक पुराना वीडिया आया है जिसमें उसने कहा है कि उसके पीछे एक बड़ा ग्रुप है, जिसमें स्टूडेंट व सीनियर एक्टिविस्ट हैं, जो यह बताता है कि मंच से क्या बोलना है, क्या नारा लगाना चाहिए. उसके पीछे बड़ी ताकत है. अमूल्या ने इस कड़ी में अपनी माता-पिता का भी नाम लिया था.

यह भी पढ़ें: सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश

अमूल्या सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है. फुसबुक, ट्विटर के साथ वह एक ब्लाॅग भी चलाती है. अमूल्या को 14 दिन के रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री वीएस येदियुरप्पा ने उसके कृत्य की निंदा करते हुए इसे समाज का का माहौल बिगाड़ने वाला बताया. उन्होंने कहा कि उसे जमानत नहीं मिलनी चाहिए.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी