आम आदमी पार्टी कराएगी सुंदर कांड का पाठ, हनुमान जी का लेगी आशीर्वाद

आम आदमी पार्टी कराएगी सुंदर कांड का पाठ, हनुमान जी का लेगी आशीर्वाद

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी अब दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सुंदर कांड का पाठ कराएगी. पार्टी ने कहा है कि वह हर महीने के पहले मंगलवार को हनुमान जी का आशीर्वाद लेने के लिए इससे जुड़े आयोजन करेगी. पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हर मंगलवार को हम लोगों को यह दिलाएंगे कि हनुमान जी का मजाक नहीं उड़ाना है. मालूम हो कि पिछले मंगलवार को आम आदमी पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत मिली थी और आज दूसरे मंगलवार को उसने इस आयोजन का एलान कर दिया.


चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान हनुमान चालीसा पढ कर सुनाया था. उनके इस काम के लिए उनकी तारीफ भी की गयी थी और विरोधियों ने राजनीति में धर्म को लाने की आलोचना की. हालांकि आम आदमी पार्टी ने कहा कि यह हमारी आस्था का मामला है.

अरविंद केजरीवाल ने जीत के बाद भी हनुमान जी को धन्यवाद कहते हुए कहा था कि हनुमान जी की कृपा से यह जीत मिली है और वे आगे भी दिल्ली में बेहतर शासन देने के लिए हमारा मार्ग दिखाते रहें.

यह भी पढ़ें: सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान