भोपाल में दुर्गा विसर्जन करने जा रहे लोगों को कार ने रौंदा, तीन की हालत नाजुक, कई घायल

भोपाल : छत्तीसगढ के जशपुर के बाद अब मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे लोगों के समूह के बीच एक तेज रफ्तार कार घुस गयी जिससे कई घायल हो गए हैं और इनमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, कार ने सात लोगों को कुचला जिनमें तीन की स्थिति चिंताजनक है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
#WATCH मध्य प्रदेश: भोपाल में बजरिया पुलिस थाना क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के दौरान एक कार ने लोगों को कुचला। घटना में दो लोग घायल हुए। (16.10) pic.twitter.com/zYrEvRPhTn— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2021
इस हादसे के बाद लोगों ने ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह मौके पर से भाग निकला। यह घटना शनिवार यानी 16 अक्टूबर 2021 के रात सवा ग्यारह बजे की है। इस हादसे के बाद लोगों का आक्रोश बढ गया जिसको नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।
#WATCH Two people were injured after a car rammed into people during Durga idol immersion procession in Bhopal’s Bajaria police station area yesterday. Police said the car driver will be nabbed.#MadhyaPradesh pic.twitter.com/rEOBSbrkGW
— ANI (@ANI) October 17, 2021
इस मामले में भेपाल के डीआइजी इरशाद अली ने कहा कि भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के सामने से जब दुर्गा विसर्जन जुलूस गुजर रहा था तभी एक तेज रफ्तार कार ने लोगों को टक्कर मारा और वह भीड़ में घुस गयी। इसके बाद ड्राइवर ने कार को तेज गति से रिवर्स किया जिससे कुछ और लोग उसकी चपेट में आ गए। यह इलाका भोपाल के बजरिया पुलिस थाना क्षेत्र में आता है।
इस हादसे में अत्यधिक घायल हुए युवकों का नाम रोशन शाक्य, एस साहू और सुरेंद्र है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।