असम के तीन जिलों में भूस्खलन में 20 लोगों की मौत

असम के तीन जिलों में भूस्खलन में 20 लोगों की मौत

गुवाहाटी : असम के तीन जिलों में आज भूस्खनल में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गयी. भूस्खलन कछार, हैलाकांडी और करीमगंज जिलों में हुई है. भूस्खलन की स्थिति भारी बारिश के कारण बनी. मरने वालों में बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चे शामिल हैं. हादसे में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें: नीट विवाद से सियासी भूचाल! धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ अनशन पर बैठेंगे सोनम वांगचुक


हादसा आज सुबह तब हुआ जब लोग अपने घरों में सो रहे थे. नींद में होने के कारण लोग भाग भी नहीं पाए और उनके घर ध्वस्त हो गए और उनकी मौत हो गयी. करीमगंज जिले के कालीगंज इलाके में सुबह भूस्खनल हुआ. यह इलाका बांग्लादेश से सटा हुआ है. यहां छह लोगों की मौत हुई, जिनमें पांच एक ही परिवार के थे.

असम में दक्षिण पश्चिम हवाओं के तेज प्रवाह से भारी बारिश हो रही है. पूर्वाेत्तर राज्यों में कई व जून में अधिक बारिश होती है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Pakur News: सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित Pakur News: सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में हूल दिवस की भव्य तैयारियों को लेकर बैठक
Dhanbad News: छात्र हित में विधायक निधि से कतरास कॉलेज परिसर में कैंटीन निर्माण की अनुशंसा
Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Bokaro News: सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की 
Bokaro News: बीएसएल के सेफ्टी और रिफ्रैक्टरी विभाग ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी
Koderma News: होटल एचएमटी अंपायर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति रस में डूबा नगर
Sahebganj News: 28 जून को झारखंड मजदूर संघ की जिला कमेटी की बैठक, हूल दिवस की तैयारी पर होगा मंथन
Deoghar News: दिव्यांग महिला मुनिया देवी को स्वरोजगार के लिए मिली सिलाई मशीन
Deoghar News: पिपरा पंचायत भवन में बाल तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ महामंथन
Giridih News: पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार और एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पर हुआ महामंथन