अफगान पॉप स्टार आर्यना गनी, पाकिस्तान व सुपर पॉवर पर बरसीं, बोलीं – भारत ही सच्चा दोस्त

अफगान पॉप स्टार आर्यना गनी, पाकिस्तान व सुपर पॉवर पर बरसीं, बोलीं – भारत ही सच्चा दोस्त

New Delhi : तालिबान के कब्जे के बाद संकटग्रस्त अफगानिस्तान की पॉप स्टार आर्यना सईद ने पश्चिमी सुपर पॉवर देशों, पाकिस्तान की नीति व पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी के कदम की आलोचना की है और कहा है कि हमारे पड़ोसी देशों में भारत की हमारा एकमात्र सच्चा दोस्त है।

आर्यना सईद ने कहा कि सुपर पॉवर देशों ने वहां जाकर कहा कि वहां जाने की वजह अलकायदा और तालिबान से छुटकारा पाना है। 20 साल तक रहने और लाखों डॉलर खर्च करने, सैनिकों की जान गंवाने के बाद अचानक उन्होंने अफगानिस्तान छोड़ने का फैसला किया, यह चौंकाने वाला है।


तालिबान पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पाकिस्तान द्वारा निर्देश दिए जा रहे हैं। उनके ठिकाने पाकिस्तान में हैं, जहां उन्हें प्रशिक्षण दिया जाता है। मुझे उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय अपने फंड में कटौती करेगा और पाकिस्तान को फंड नहीं देगा ताकि तालिबान को फंड करने के लिए उनके पास पर्याप्त पैसे न हों।


अफगानिस्तान की स्थिति की चर्चा करते हुए उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआइ से कहा कि वे उन महिलाओं के लिए चिंतित हैं, जो घरों के अंदर फंस जाएंगी और उन्हें सड़कों से बाहर जाने जैसे उनके बुनियादी अ धिकार नहीं दिए जाएंगे। अफगानिस्तान तालिबान के हाथ में रहा तो अफगान महिलाओं का कोई भविष्य नहीं है।

उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रपति अशरफ गनी से निराश हैं, जिस तरह से उन्होंने पाकिस्तानियों के एक समूह के हाथों अफगानिस्तान को छोड़ दिया। उन्होंने हमारे लोगों, हमारे सशस्त्र बलों, सेना को नीचा दिखाया। हम बिना किसी नेता के कैसे लड़ सकते हैं।

आर्यना सईद ने कहा कि वे अफगानिस्तान से बाहर हैं, लेकिन आवाजहीनों की आवाज बनने की पूरी कोशिश करेंगी। मैं वहां अपनी बात फैलाने की कोशिश करूंगी और देखूंगी कि वहां पर ध्यान केद्रिंत करने के लिए हम क्या कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि वे अपने करियर को जारी रखेंगी। अफगानिस्तान के साथ बाहर भी उनका करियर है। पूरी दुनिया में उनके फालोवर्स हैं और अपने म्यूजिक फॉर्च्यून का एक बड़ा हिस्सा अफगानिस्तान के लोगों को समर्पित करेंगी।

अफगान पॉप स्टार आर्यना सईद ने कहा कि पूरे अफगानिस्तान की ओर से वे भारत के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करना चाहती हैं और इकसे लिए धन्यवाद कना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि इन वर्षाें में उन्होंने महसूस किया कि हमारे पड़ोस में एकमात्र अच्छा दोस्त भारत है।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

Dumka News : छात्र जीवन को बताया भविष्य की नींव, स्वामी हरिपदानंद ने दिया मार्गदर्शन Dumka News : छात्र जीवन को बताया भविष्य की नींव, स्वामी हरिपदानंद ने दिया मार्गदर्शन
माहुरी वैश्य समाज ने कुलदेवी मां मथुराशिनी पूजनोत्सव को लेकर सरिया नगर में निकाली भव्य शोभायात्रा
साहिबगंज महाविद्यालय की सुरक्षा पर उठा सवाल, विधायक ने की चारदिवारी निर्माण की मांग
Climate कहानी : सिर्फ धुआँ नहीं, मौसम भी बढ़ा रहा शहरों की हवा में ज़हर
अपहरण की कोशिश नाकाम! चलती बाइक से कूदकर 9 साल की बच्ची ने बचाई अपनी जान
बरहरवा स्टेशन पर यात्रियों को बड़ी राहत, ₹5 में मिलेगा एक लीटर ठंडा पानी
कौन है भद्रेशकुमार चेतनभाई पटेल? FBI की Most Wanted लिस्ट में नाम, सुराग देने पर 10 लाख डॉलर इनाम
“बिजली रानी” कविता में बिजली संकट पर व्यंग्यात्मक प्रहार
Sahebganj News : घरेलू सिलेंडर की कमी से उपभोक्ता परेशान, गैस एजेंसी के बाहर लग रही लंबी कतारें
BSNL ‘महिला कवच नंबर’ लॉन्च: अब असली मोबाइल नंबर रहेगा छिपा, ऐसे करें एक्टिवेट
हरीश राणा केस: 2013 हादसे के बाद कोमा में युवक, सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमपी अध्याय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न