ओलिंपिक : रवि दहिया ने कुश्ती में जीता सिल्वर मेडल, गांव वालों ने कहा – यह चांदी हमारे लिए सोना से बढकर
Tokyo Olympics indian Wrestler Ravi Dahiya takes silver after losing final to Zavur Uguev

रवि दहिया को सिल्वर मेडल मिलने पर हरियाणा में में उनके गांव में खुशी का माहौल है। उनके गांव के एक व्यक्ति ने न्यूज एजेंसी एएनआइ से कहा कि हमलोगों ने मैच का आनंद लिया। अगर रवि दहिया गोल्ड मेडल नहीं जीत पाए तो कोई बात नहीं। उन्होंने सिल्वर मेडल बिना किसी संसाधन के हासिल किया है। यह हमारे लिए सोना से बढकर है। उनके ग्रामीणों ने कहा कि जब वे यहां अपने घर आएंगे तो हम उनका भव्य स्वागत करेंगे।
Haryana | We enjoyed the match. It’s okay if he (Ravi Kumar Dahiya) didn’t get gold. He has achieved silver medal without resources. This is more than gold for us. We’ll give him grand welcome on his arrival, said a resident of Ravi Dahiya’s village on his silver medal victory pic.twitter.com/kbAXuhx07V
— ANI (@ANI) August 5, 2021
रवि दहिया ने अपना फाइनल मैच बहुत बहादुरी से खेला है। इसकी मैं बहुत प्रशंसा करता हूं और उनको बधाई देता हूं। उनके लिए क्लास-1 की नौकरी सुनिश्चित की गई है। वे हरियाणा में जहां भी चाहें 50% की कंसेशन पर एक प्लाट दिया जाएगा: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर pic.twitter.com/UUV3Y0aCse
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2021
वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विभिन्न हस्तियों ने रवि दहिया को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि रवि दहिया एक उत्कृष्ट पहलवान हैं। उनकी जूझने की भावना और दृढता अद्भुत है। टोकियो ओलिंपिक में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। भारत को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि भारत को रवि दहिया द्वारा रजत पदक जीतने पर गर्व है। वे बहुत कठिन परिस्थितियों में मुकाबलों में वापस आए और जीते। उन्होंने एक सच्चे चैंपियन की तरह अपनी आंतरिक शक्ति का भी प्रदर्शन किया। अनुकरणीय जीत एवं भारत को गौरव दिलाने के लिए बधाई।
