ओलिंपिक : भारतीय महिला हॉकी टीम ने इंग्लैंड से हार कर भी दिल जीत लिया
टोकियो/नयी दिल्ली : भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक के लिए इंग्लैंड से हुए मुकाबले में हार कर भी अपने देश वासियों का दिल जीत लिया। शुरू से चल रहे कड़े मुकाबले में दोनों टीमें पहले 3-3 के साथ बराबरी पर रहीं, लेकिन बाद में ग्रेट ब्रिटेन की टीम से 4-3 से हार गयी। हालांकि इससे पहले दोनों पक्षों का मुकाबला दिलचस्प व शानदार रहा।
भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच महिला हॉकी में कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में भारत ग्रेट ब्रिटेन से 4-3 से हार गया। #TokyoOlympics pic.twitter.com/kyD6Lds4F5— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2021
भारतीय महिला हॉकी टीम द्वारा जोरदार मुकाबला किए जाने पर लोग उसे बधाई दे रहे हैं। ब्रिटेन ने 48 वें मिनट में गोल कर भारत पर एक गोल की बढत हासिल कर ली और यह उसकी जीत की वजह बना।
हरियाणा: भारतीय महिला हॉकी टीम कांस्य पदक के लिए खेल रही है। भारतीय हॉकी टीम की खिलाड़ी नेहा गोयल के परिवार ने टीम की जीत के लिए पूजा की।
परिवार के एक सदस्य ने बताया, “गोल्ड पदक नहीं जीत पाई तो कोई नहीं लेकिन हमारी बच्ची कांस्य पदक जीतेगी, जो हमारे लिए गोल्ड से कम नहीं होगा।” pic.twitter.com/1twIB1ax4V
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2021
भारतीय महिला हॉकी टीम के मुकाबले को लेकर भारत में पहले से उत्साह था। झारखंड के सिमडेगा में भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे के घर खुशी का माहौल था और उनके परिवार व पड़ोसी एक साथ बैठ कर मैच देख रहे थे। सलीमा की मां ने जीत की उम्मीद भी जतायी थी।
#WATCH झारखंड: भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच कांस्य पदक के लिए मुकाबला चल रहा है, इस बीच सीमडेगा में भारतीय खिलाड़ी सलीमा टेटे के परिवार के सदस्य और पड़ोसी मैच देख रहे हैं। #TokyoOlympics pic.twitter.com/XerSEj1AQA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2021
#WATCH उत्तराखंड: भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच कांस्य पदक के लिए चल रहे मुकाबले में भारत के 3-2 से बढ़त बनाने के बाद हरिद्वार में भारतीय हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर में खुशी का माहौल है। #TokyoOlympics pic.twitter.com/JsAFeDuI4W
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2021
I hope Salima plays better today to help the team bag the third prize (Bronze medal). Game is all about win & loss. There will be many opportunities to bring Gold medal in the future: Subhani Tete, mother of hockey player Salima Tete, in Simdega#TokyoOlympics pic.twitter.com/wLwGH3C0HL
— ANI (@ANI) August 6, 2021
वहीं, गुरजीत कौर के पिता सतनाम कौर ने कहा था कि बहुत खुशी का माहौल है और हमारी बेटी जीत कर आएगी। गुरजीत ने दो गोल किए थे, जिससे उनके घर में खुशी का माहौल था।
पंजाब: अमृतसर में भारतीय हॉकी टीम की खिलाड़ी गुरजीत कौर के 2 गोल करने पर परिवार ने विक्ट्री साइन दिखाकर खुशी जाहिर की।
गुरजीत के भाई ने बताया, “गुरजीत ने 2 गोल किए जिससे यहां बहुत खुशी का माहौल है।” pic.twitter.com/Qi8KaSOjdD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2021
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन पर कहा है कि महिला हॉकी टीम में जो खिलाड़ी हरियाणा की हैं उनमें से प्रत्येक को राज्य सरकार 50 लाख रुपये देगी। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
We will award Rs 50 lakhs each to the nine members of the Olympics women’s hockey team who are from Haryana. I congratulate the Indian team for their praiseworthy performance at #TokyoOlympics: Haryana CM ML Khattar pic.twitter.com/Aa0J607YL3
— ANI (@ANI) August 6, 2021

