नीरज चोपड़ा ने ओलिंपिक में भारत को दिलाया पहला गोल्ड मेडल, देश में खुशी की माहौल
नयी दिल्ली/टोकियो : टोकियो ओलिंपिक में भारत को पहला गोल्ड मेडल हासिल हो गया है। नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल हासिल किया है। उनकी जीत पर उनके पिता ने खुशी व गर्व व्यक्त किया है।
A special day for @Neeraj_Chopra1 and a special day for @WeAreTeamIndia! 🥇It’s a first gold medal at #Tokyo2020 and a first ever athletics gold for #IND pic.twitter.com/qF4BIXSK93
— Olympics (@Olympics) August 7, 2021
ICONIC. #IND pic.twitter.com/2kbYByNGOn
— Olympics (@Olympics) August 7, 2021
A special day for @Neeraj_Chopra1 and a special day for @WeAreTeamIndia! 🥇
नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता। #TokyoOlympics pic.twitter.com/TohmcQLyzF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2021
नीरज चोपड़ा के पिता ने कह कि गोल्ड मेडल जीतने पर हमें अपने बेटे पर गर्व है। हमारे इलाके में ख्ेल की सुविधाओं का अभाव है। वह अपने खेल के लिए घर से 15-16 किलोमीटर दूर जाता था।
I am so happy that the country’s dream has been fulfilled through the efforts of my son. After seeing the level of his training, we were sure of this medal: Father of Olympic gold medalist Neeraj Chopra pic.twitter.com/gI5uDvvxqb
— ANI (@ANI) August 7, 2021
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि नीरज चोपड़ा की अभूतपूर्व जीत। आपने जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीत कर इतिहास रच दिया है। आपसे हमारे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। भारत उत्साहित है। हार्दिक बधाई।
नीरज चोपड़ा की अभूतपूर्व जीत! आपने जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। आपसे हमारे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। भारत उत्साहित है! हार्दिक बधाई!: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद pic.twitter.com/W9QFavu7yc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2021
नीरज चोपड़ा के गृह प्रदेश हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि जिस प्रकार से आज हमने प्रत्यक्ष मैच देखा, ये बहुत खुशी का पल है। ये बहुत बड़ी उपलब्धि है, देश के लिए उपलब्धि है, हरियाणा के लिए उपलब्धि है ।उन्हें 6 करोड़ रुपये और क्लास 1 की नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नौकरी में भी हमारा ऑफर रहेगा कि पंचकूला में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एथलेटिक्स बनाएंगे उसमें उन्हें हेड बनाएंगे।
#WATCH टोक्यो में हरियाणा के छोरे ने लठ गाड़ दिया और भाले वाला लठ गाड़ दिया। अपेक्षा के अनुरूप हमें गोल्ड मिला : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, नीरज चोपड़ा द्वारा जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने पर pic.twitter.com/rT9IOYEitt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2021
खट्टर ने कहा कि टोकियो में हरियाणा के छोरे ने लठ गाड़ दिया और भाले वाला लठ गाड़ दिया। अपेक्षा के अनुरूप हमें गोल्ड मिला।
नीरज चोपड़ा की जीत पर हरियाणा में उनके घर पर जश्न का माहौल है।
#WATCH पानीपत, हरियाणा में नीरज चोपड़ा के घर पर जश्न का माहौल है।
नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता है। #TokyoOlympics pic.twitter.com/AZDqnhsKb2— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2021

