लंबित मामलों का जल्द करें निष्पादन : एसएसपी

लंबित मामलों का जल्द करें निष्पादन : एसएसपी

रांची : राजधानी रांची के थानों में अब पुलिसकर्मियों की समस्याएं लगभग खत्म हो गई हैं, क्योंकि 255 नए दारोगा को जिले के 54 थानों, ओपी सहित साइबर थाना में तैनात कर दिया गया है। थाने में पदस्थापन के साथ ही इन्होंने कांडों के अनुसंधान, विधि व्यवस्था और ओडी ड्यूटी के अलावे कई कार्यों का मोर्चा संभाल लिया है। रांची के एसएसपी अनीष गुप्ता ने इस दौरान सभी थानों को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द अब कांडों के अनुसंधान में तेजी लाकर लंबित केस का निष्पादन हो।

एसएसपी ने थाना का निर्देशित किया है कि वे नए दारोगा को हर प्रकार के काम की जानकारी दें। जवाबदेही संभालने के बाद नए दारोगा थानों में दैनिक अपराध रिपोर्ट, अपराध मानचित्र व चार्ट, थानेदार के साथ पेट्रोलिंग, अपराधियों के संबंध में नजर रखने व उनके बारे में जानकारी जुटाने, डायरी लिखने के तरीके जानने के साथ-साथ इन कार्यों में सहयोग भी कर रहे हैं।

रांची के सदर, बरियातू, डोरंडा और  अरगोड़ा थाना में 10-10 दारोगा को प्रतिनियुक्त किया गया है, जबकि लालपुर और कोतवाली जैसे बड़े थाने में 11-11 दारोगा को तैनात किया गया है। लोअर बाजार,जगन्नाथपुर व बंडू को 8-8, धुर्वा, सिल्ली, पंडरा ओपी, तमाड,गोंदा,खलारी, नगड़ी,रातू और पिठौरिया में 7-7 दारोगों को भेजा गया है, वहीं कांके में 9 और चुटिया थाने में 6 दारोगा को पदस्थापित किया गया है।

बाकी बचे दारोगो को विभिन्न थानों व ओपी में तैनात किया गया है। बहरहाल नए दारोगा के पदस्थापन के बाद अब थानेदार मैन पावर की कमी को बचाव का सहारा नहीं बना पाएंगे और माना जा रहा है कि अनुसंधान में भी अब तेजी आएगी।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय FDP में रिसोर्स पर्सन बने रांची विश्वविद्यालय के डॉ. आनन्द, डिजिटल शिक्षा पर देंगे प्रशिक्षण

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Hazaribagh News: कर्जन मैदान में नशा मुक्ति अभियान के तहत टग ऑफ वॉर का सफल आयोजन Hazaribagh News: कर्जन मैदान में नशा मुक्ति अभियान के तहत टग ऑफ वॉर का सफल आयोजन
Hazaribagh News: अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक संपन्न
Hazaribagh News: नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय के लिए बनी संयुक्त समिति
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर 300 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एनईपी-2020 पर विशेष शिक्षक कार्यशाला
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगा मेगा टीकाकरण शिविर
Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच
Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट
Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल
राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार ने की डीएमएफटी और आकांक्षी ब्लॉक योजनाओं की समीक्षा