मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर भी रिटायर कर्मी को नहीं मिला भुगतान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर भी रिटायर कर्मी को नहीं मिला भुगतान

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा नागेंद्र प्रसाद सिंह रिटायर कर्मचारी डालटेनगंज सेंट्रल को – आपरेटिव बैंक लिमिटेड के ट्वीट पर संज्ञान लेने के बाद भी पलामू के उपायुक्त के द्वारा उनको गलत रिपोर्ट दी गयी. मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेने के बाद कहा था कि किसी भी झारखंडवासी के वाजीब हक का हनन नहीं किया जा सकता और इस मामले में अविलंब भुगतान कर सूचित करें. उसके बाद पलामू डीसी के द्वारा मुख्यमंत्री को सूचित किया गया कि 3 दिन के अंदर इनका भुगतान सुनिश्चित करा दिया जाएगा, लेकिन आज 23 दिन हो गए अधिकारियों की लापरवाही इस कदर है कि मुख्यमंत्री महोदय के आदेश की अवहेलना की जा रही है.


हेमंत सरकार के द्वारा तुरंत कार्रवाई करने के बाद भी अधिकारी लापरवाही से कार्य करते दिखाई दे रहे हैं.

नागेंद्र प्रसाद सिंह 2013 में सेवानिवृत्त हुए थे. उनके ब्रेन में पैरालाइसिस भी हो चुका है. उनकी हालत बहुत खराब होती जा रही है. घर की सारी जिम्मेवारी बची पड़ी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके मामले में तत्परता दिखाते हुए अविलंब भुगतान करने का आदेश दे दिया लेकिन पलामू उपायुक्त के द्वारा उनके आदेश को ताक पर रखकर उनको गलत रिपोर्ट देकर वाजिब हक मारा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: कोडरमा के कॉलेजों को गिरिडीह यूनिवर्सिटी से जोड़ने का भारी विरोध, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन


ऐसे में नागेंद्र प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री से फिर भुगतान की गुहार लगायी है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग
सऊदी अरब में 5 माह से फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई मदद की गुहार
रात में पति से हुई बात, सुबह फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता; पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
मिर्जाचौकी के राजकीय मध्य विद्यालय में बदहाल व्यवस्था: टूटे पंखे, खराब कंप्यूटर; कैसे पढ़ेंगे मजबूर बच्चे?
झारखंड में संसाधनों की लूट चरम पर, यह वसूली की सरकार है: सुदेश महतो
Bengaluru Triple Murder Case: लिव-इन पार्टनर के लिए बेटी बनी कातिल? माता-पिता और बहन की हत्या से सनसनी
Explainer: क्या है 'Boss Scam'? WhatsApp पर बॉस बनकर हो रही लाखों की ठगी, जानिए पूरा खेल
PhonePe, Google Pay और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब एक जगह दिखेंगे सभी ऑटो-पेमेंट
फीफा विश्व कप 2026: मेसी के डबल स्ट्राइक से ऑस्ट्रिया पर अर्जेंटीना की जीत
इतिहास के पन्नों में 24 जून: क्रिकेट, टेनिस और संचार जगत की बड़ी घटनाएं
कतर के रास लाफान में बड़ा हादसा, 12 भारतीय नागरिकों की गई जान
फीफा विश्व कप 2026: जर्मनी को बड़ा झटका, स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक विश्व कप से बाहर