जैक बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 17 मार्च से

जैक बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 17 मार्च से

रांची: झारखंड एकेडेमिक काउंसिल (जैक) द्वारा ली गयी मैट्रिक और इंटर बोर्ड परीक्षाओं की उत्तपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 17 मार्च से शुरू होगा। इसके लिए स्कूलों में कक्षाओं के संचालन के समय में परिवर्तन किया जाएगा। अब कक्षाएं सुबह सात बजे से साढ़े दस बजे तक चलेंगी। रांची के जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार सिन्हा ने मूल्यांकन केन्द्रों वाले स्कूलों के प्रिंसिपल को दिशा-निर्देश दिया है।

राजधानी में कुल 14 स्कूलों को मूल्यांकन केन्द्रों के तौर पर चयनित किया गया है। जिसमें से सात केंद्र मैट्रिक और सात इंटर के लिए मूल्यांकन केंद्र बनाए गये। इन केन्द्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे हैं। जबकि कुछ केन्द्रों में पहले से खराब पड़े सीसीटीवी को बदला जा रहा है। साथ ही हर केंद्रों पर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गयी, ताकि विधि-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं हो।

मैट्रिक की उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन के लिए जिला स्कूल, राजकीय बालिका उच्च विद्यालय बरियातू, एसएस बालिका उच्च विद्यालय डोरंडा, संत मार्गरेट बालिका उच्च विद्यालय बहु बाजार, बेथेसदा बालिका उच्च विद्यालय, संत पॉल हाईस्कूल बहुबाजार, गोस्सनर उच्च विद्यालय को केंद्र बनाया गया है। जबकि, इंटरमीडिएट के लिए संत जॉन्स इंटर कॉलेज, संत अलोईस उच्च विद्यालय, उर्सूलाईन कान्वेंट बालिका इंटर कॉलेज, संत अन्ना बालिका इंटर कॉलेज, मारवाड़ी प्लस टू हाई स्कूल, बालकृष्णा प्लस टू हाई स्कूल और एलईबीबी हाई स्कूल को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।

 

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग
सऊदी अरब में 5 माह से फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई मदद की गुहार
रात में पति से हुई बात, सुबह फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता; पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
मिर्जाचौकी के राजकीय मध्य विद्यालय में बदहाल व्यवस्था: टूटे पंखे, खराब कंप्यूटर; कैसे पढ़ेंगे मजबूर बच्चे?
झारखंड में संसाधनों की लूट चरम पर, यह वसूली की सरकार है: सुदेश महतो
Bengaluru Triple Murder Case: लिव-इन पार्टनर के लिए बेटी बनी कातिल? माता-पिता और बहन की हत्या से सनसनी
Explainer: क्या है 'Boss Scam'? WhatsApp पर बॉस बनकर हो रही लाखों की ठगी, जानिए पूरा खेल
PhonePe, Google Pay और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब एक जगह दिखेंगे सभी ऑटो-पेमेंट
फीफा विश्व कप 2026: मेसी के डबल स्ट्राइक से ऑस्ट्रिया पर अर्जेंटीना की जीत
इतिहास के पन्नों में 24 जून: क्रिकेट, टेनिस और संचार जगत की बड़ी घटनाएं
कतर के रास लाफान में बड़ा हादसा, 12 भारतीय नागरिकों की गई जान
फीफा विश्व कप 2026: जर्मनी को बड़ा झटका, स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक विश्व कप से बाहर