मारपीट में घायल टाटा स्टील कर्मी को ब्रेन हेमरेज, सीसीयू में भर्ती

मारपीट में घायल टाटा स्टील कर्मी को ब्रेन हेमरेज, सीसीयू में भर्ती

जमशेदपुर: मारपीट के दौरान घायल हुई टाटा स्टील की ठेका कर्मचारी लक्ष्मी सोरेन की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। सिर पर गहरी चोट आने के वजह से उसे ब्रेन हेमरेज हो गया, जिसमे सिर के एक हिस्से में खून का थक्का जम गया। मारपीट का आरोपी बादल सोरेन को पुलिस जोर-शोर से तलाश कर रही है।

दरअसल, शनिवार की सुबह टाटा स्टील के परिसर में फर्नेस के पास लक्ष्मी को घायल अवस्था में पाया गया था। इस दौरान उसके मुंह से खून निकल रहा था और सिर एवं पैरों में गंभीर चोट लगी थी। जिसके बाद उसे टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया। रविवार को टीएमएच के न्यूरो विभाग की टीम ने लक्ष्मी का छह घंटों तक ऑपरेशन किया। लेकिन फिर भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। ऑपरेशन के बाद क्रिटिकल केयर यूनिट में डॉक्टरों की देखरेख में है।

इस घटना पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने सरायकेला-खरसावां जिले के काशीडीह निवासी बादल सोरेन की तलाशी में जुट गयी। पुलिस ने आरोपी के परिवार के ऊपर भी उसे पकड़ने को लेकर दबाव बना कर रखा है। वहीँ टाटा स्टील के कैंपस में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। सूत्रों के अनुसार एक फुटेज में नीले रंग का जैकेट पहने एक युवक को देखा गया। हालाँकि फुटेज में सिर्फ उसका पीठ वाला हिस्सा ही दिखाई दे रहा है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही है।

वहीँ पुलिस और कंपनी प्रबंधन घायल औरत के होश में आने का इंतजार कर रही है, ताकि वो मारपीट की वजह और आरोपी के बारे में कुछ बता सके।

यह भी पढ़ें: Crime News: विसर्जन जुलूस में दोस्तों से विवाद, देर रात कुएं से बरामद हुआ 25 वर्षीय युवक का शव

 

यह भी पढ़ें: Crime News: सब्बल से घोंपकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान