गिरिडीह: छठ घाट पर हुआ विस्फोट, बच्चा का उड़ा हाथ
पप्पू पांडेय

आवाज सुनकर आस- पड़ोस के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। बच्चे की गम्भीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरिया लाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे बगोदर भेज दिया गया।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उक्त घायल चंद्रमारणी गांव के पूरन मंडल के दस वर्षीय पुत्र सूरज मंडल, राय तालाब स्थित छठ पूजा के लिए बनाए गए घाट के पास खेल रहा था। अचानक विस्फोट होने के कारण उसके दाहिने हाथ बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही सरिया थाना में कार्यरत सहायक अवर निरीक्षक पून्नई उरांव पहुंचकर घटना से संबंधित जायजा लिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मंगलवार को छठ महापर्व का पहला अर्घ्य दान किया जाएगा। जिसे लेकर घाट का निर्माण किया गया था। वहीं कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा त्यौहार में विघ्न डालने के लिए विस्फोटक पदार्थ को छठ घाट में जमीन के नीचे रखा होगा।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जाँच की मांग की है। इधर सअनि पुन्नई उरांव ने संभावना जताया कि बच्चा पटाखा फोड़ने के क्रम में यह पटाखा हाथ में ही उड़ गया होगा। जिसके कारण बुरी तरह घायल हो गया।
वहीं घटनास्थल पर मिट्टी से बने कलश के टुकड़े और उक्त घायल बच्चे के हाथ का मांस व हड्डियां जहां- तहां बिखरा हुआ मिला।
बता दें कि घायल बच्चा संत मैरी पब्लिक स्कूल में तृतीय वर्ग का छात्र है। इधर घटना को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं परिवार के लोग काफी चिंतित हैं। स्थानीय लोगों ने उक्त घायल छात्र के जल्दी स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से किया है।
[URIS id=4465]
