गिरिडीह: रफ्तार ने छीनी एक की जिंदगी, दूसरा गंभीर
On
बगोदर: थाना क्षेत्र के औरा पेट्रोल पंप के समीप हुए सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। घटना गुरुवार की देर शाम की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जीटी रोड औरा पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार असंतुलित होकर गिर पड़ा।

जहां इलाज के दौरान विवेक कुमार (26) की मौत इलाज के दौरान हो गयी। वहीं अजय कुमार (22) को इलाज के लिए बोकारो ले जाया गया है। बताया जाता है कि युवक औरा से बगोदर की और लौट रहे थे। जहाँ बाइक असंतुलित होने से यह घटना हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के बाद बाइक करीब 20 से 30 मीटर तक रगड़कर गयी। थाना प्रभारी पृथ्वीसेन दास ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। शव को अंत्यपरीक्षण के लिए शुक्रवार को भेजा जाएगा।
समृद्ध झारखण्ड के लिए बगोदर से गौरव गुप्ता की रिपोर्ट…
Edited By: Samridh Jharkhand
