बगोदर: चार वाहनों से दर्जनों पशु बरामद, 12 लोग गिरफ्तार

बगोदर: चार वाहनों से दर्जनों पशु बरामद, 12 लोग गिरफ्तार

गौरव गुप्ता

बगोदर(गिरिडीह): गुप्त सूचना के आधार पर रविवार रात 11 बजे घंघरी स्थित टोल प्लाजा से चेकिंग अभियान के दौरान चार वाहनों से 76 मवेशी को बगोदर पुलिस ने बरामद की है। वहीं इस कारोबार से जुड़े 12 लोगों को गिरफ्तार किया।

आपको बता दें कि एसपी सुरेन्द्र कुमार झा के निर्देश पर पुलिस पशु तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।

इस संबंध में बगोदर- सरिया एसडीपीओ विनोद कुमार महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा बताया कि बिहार से बगोदर जीटी रोड होते हुए बंगाल जा रही चार वाहनों में करीब 76 मवेशी लदे होने की गुप्त सूचना बगोदर पुलिस को मिली थी। सूचना को सत्यापित करने के लिए बगोदर थाना प्रभारी पृथ्वीसेन दास के द्वारा एक टीम गठित कर अपने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के घंघरी टोल प्लाजा में चैकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें उत्तम नगर हत्याकांड: होली पर पुराने झगड़े में तरुण की हत्या, 7 गिरफ्तार

यह भी पढ़ें Char Dham Yatra 2026: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 19 अप्रैल से खुलेंगे कपाट

अभियान के दौरान चार ट्रकों से 76 मवेशी को जब्त किया गया। मवेशियों को काफी क्रूरता से लादा गया था। इसके साथ ही जप्त किए गए वाहनों में मवेशियों को लेकर किसी भी प्रकार के कागज वाहनों में नहीं थे।

यह भी पढ़ें Chaitra Amavasya 2026: 18 या 19 मार्च? जानिए सही तिथि, स्नान-दान का समय और पितृ कर्म का शुभ मुहूर्त

वहीं गाड़ी चालक, उप चालक व इस कारोबार से जुड़े 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त मवेशियों में क्रमशः 43 गाय, 17 बछड़ा, 11 भैसा, पांच भैस के बच्चे शामिल हैं। जब्त मवेशियों को मधुबन गोशाला व पचंबा गौशाला भेज दिया गया है।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

अपहरण की कोशिश नाकाम! चलती बाइक से कूदकर 9 साल की बच्ची ने बचाई अपनी जान अपहरण की कोशिश नाकाम! चलती बाइक से कूदकर 9 साल की बच्ची ने बचाई अपनी जान
बरहरवा स्टेशन पर यात्रियों को बड़ी राहत, ₹5 में मिलेगा एक लीटर ठंडा पानी
कौन है भद्रेशकुमार चेतनभाई पटेल? FBI की Most Wanted लिस्ट में नाम, सुराग देने पर 10 लाख डॉलर इनाम
“बिजली रानी” कविता में बिजली संकट पर व्यंग्यात्मक प्रहार
Sahebganj News : घरेलू सिलेंडर की कमी से उपभोक्ता परेशान, गैस एजेंसी के बाहर लग रही लंबी कतारें
BSNL ‘महिला कवच नंबर’ लॉन्च: अब असली मोबाइल नंबर रहेगा छिपा, ऐसे करें एक्टिवेट
हरीश राणा केस: 2013 हादसे के बाद कोमा में युवक, सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमपी अध्याय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न
Koderma News: श्री श्री 1008 नवदिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य शोभायात्रा व ध्वजारोपण
Dhanbad News: विधानसभा में गरजीं रागिनी सिंह, श्रमिकों की सुरक्षा और रोजगार पर सरकार को घेरा
Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में सावित्रीबाई फुले को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Dumka News: बीडीओ सह सीडीपीओ ने किया पाँच आँगनबाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण