घर के गैरेज में मिला क्लर्क का शव, पुलिस छानबीन में जुटी
On
बोकारो: जिले में मंगलवार को स्कूल के क्लर्क का शव मिला। इस कारण से पूरे बोकारो जिले में सनसनी फ़ैल गयी। लाश मृतक के घर के गैरेज से बरामद किया गया। मृतक का नाम देवनंदन महतो बताया जा रहा है, जो कि चास के रामरुद्र प्लस टू हाई स्कूल में क्लर्क के रूप में कार्यरत था।
देवनंदन महतो बोकारो के सेक्टर 3डी स्थित 123 नंबर के आवास में रह रहा था, जहाँ से उसकी शव बरामद की गयी। जबकि उसका परिवार टूपकाडीह में रहता है। जिस गैरेज से उसका शव मिला, उसी जगह पर गुटखा और खून के छीटें मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही देवनंदन की मौत से पर्दा उठेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में लगी हुई है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



