#yesbankcrisis यशबैंक के संकट पर वित्तमंत्री सीतारमण व आरबीआइ गवर्नर ने क्या बोला?

#yesbankcrisis यशबैंक के संकट पर वित्तमंत्री सीतारमण व आरबीआइ गवर्नर ने क्या बोला?

Union Finance Minister Nirmala Sitharaman on #YesBank crises I want to assure all the depositors that their money is safe.

 

नयी दिल्ली/मुंबई : यश बैंक के संकट पर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहती हूं कि घबराने की जरूरत नहीं है. उनका पैसा बैंक में सेफ है. उन्होंने कहा कि वे रिजर्व बैंक के संपर्क में हैं. उन्होंने कहा कि यश बैंक के लिए जो कदम उठाए गए वह जमाकर्ताओं, बैंक और अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उठाए गए हैं.


वहीं, एसबीआइ चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा है कि आरबीआइ यश बैंक के फाइनेंशियल सिस्टम को स्थायी करने के लिए जो भी कदम है वो उठा रहा है और हमेशा उठाता रहेगा. अगर एसबीआइ को यश बैंक को लेना है तो इसका इन प्रिंसिपल का जो फैसला है, वो हमने स्टाॅक एक्सचेंज को दे दिया है.

उधर, आरबीआइ गवर्नर शक्तिकांत दास ने ग्राहकों को भरोसा दिलाते हुए कहा है कि वे घबराएं नहीं. उन्होंने कहा कि अगले 30 दिनों में आबीआइ इस बैंक को रिवाइव करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि यह फैसला बड़े स्तर पर लिया गया है न कि व्यक्तिगत संस्था की तरह. गवर्नर दास ने कहा कि सरकार का पहला लक्ष्य देश की आर्थिक व्यवस्था को दुरुस्त करना है.


उन्होंने कहा कि हम बैंक को रिवाइव करने के लिए तेजी से कदम उठा रहे हैं और उसके जमाकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी. उन्होंने कहा कि आरबीआइ यश बैंक की निगरानी कर रहा था. उसे रिकवरी के लिए समय दिया गया था, लेकिन इनवेस्टर्स नहीं मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया.

मालूम हो कि गुरुवार को आरबीआइ ने एक बड़ा कदम उठाते हुए यश बैंक से 50 हजार रुपये से अधिक रकम निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया. यश बैंक फिलहाल आरबीआइ के नियंत्रण में चला गया है और ग्राहक अपने खाते से 50 हजार से अधिक रकम नहीं निकाल सकते. यह प्रतिबंध पांच मार्च से तीन अप्रैल तक के लिए है. अगर कस्टमर के पास चार खाते हैं तो सभी को मिलाकर भी वह मात्र 50 हजार रुपये ही निकाल सकता है. हालांकि कुछ शर्ताें व अति आवश्यक जरूरतों के लिए इसमें छूट है. रिजर्व बैंक के इस कदम के बाद कल यशबैंक के एकाउंट धारी की एटीएम पर अपने पैसे निकालने के लिए लंबी कतार लग गयी.

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए एचडीएफसी चेयरमैन दीपक पारेख ने कहा है कि हालात जल्द सामान्य हो जाएंगे और अगर एसबीआइ कैपिटलाइजेशन के लिए उन्हें बुलाता है तो एसडीएफसी भी उसमें शामिल होना चाहेगा.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक