#yesbankcrisis कभी निवेशकों को लुभाने वाला यश बैंक का शेयर डेढ साल में 392 रुपये से गिर कर 16 रुपये पर पहुंचा

#yesbankcrisis कभी निवेशकों को लुभाने वाला यश बैंक का शेयर डेढ साल में 392 रुपये से गिर कर 16 रुपये पर पहुंचा

यश बैंक ने आज बाजार को भी गिराया

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन बेहद बुरा रहा. पिछले शुक्रवार को ही बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था और आज फिर वही हाल हुआ. बाजार का सेंटीमेंट बिगाड़ने में यश बैंक का बड़ा हाथ रहा. भारतीय शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 894 अंक गिर कर 37576.62 अंक पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 279.55 अंक गिर कर 10989.45 अंक पर बंद हुआ. बाजार जहां आज ढाई प्रतिशत टूटा, वहीं यश बैंक करीब 55 प्रतिशत टूटा.

यश बैंक का शेयर बाजार होने तक 16.60 रुपये का हो गया. यश बैंक का शेयर 20.20 रुपये नीचे गया. ऐसा बैंक के खराब आर्थिक ढांचे और फिर उससे ग्राहकों के एक माह में अधिकतम 50 हजार रुपये की निकासी की कल सीमा तय किए जाने के बाद हुआ. यश बैंक का प्रबंधन रिजर्व बैंक ने कल ही अपने हाथ में ले लिया और वह इसने इसके आर्थिक ढांच को दुरुस्त करने के लिए एक महीने का वक्त रखा है.

यश बैंक का शेयर मात्र डेढ साल में 392 रुपये से गिरकर 16 रुपये तक जा पहुंचा. 17 अगस्त 2018 को इसके शेयर की कीमत 393.95 रुपये थी. यानी सवा साल पहले इस बैंक के शेयर की जितनी कीमत थी आज उसका पांच प्रतिशत भी नहीं है. अब यश बैंक की हिस्सेदारी एसबीआइ, एलआइसी या एचडीएफसी द्वारा खरीदे जाने की संभावना जतायी जा रही है. दिलचस्प बात यह कि कल ही शाम में यह खबर आयी थी कि कल जब इसके शेयर की कीमत 37 रुपये के करीब थी तो एसबीआइ व एलआइसी ने इसके प्रति शेयर की कीमत मात्र दो रुपये लगायी थी.

आज बाजार खुलने के बाद सुबह 11 बजे य हाल था कि यश बैंक का शेयर 85 प्रतिशत तक टूट का छह रुपये तक पहुंच गया था. हालांकि बाद में सरकार व आरबीआइ गर्वनर के आश्वासनों ने स्थिति को थोड़ा सुधारा.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी