#JharkhandBudget2021 झारखंड के वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने पेश किया 91270 करोड़ का बजट, जानें अहम घोषणाएं
रांची : झारखंड का वर्ष 2021-22 का बजट राज्य के वित्तमंत्री डाॅ रामेश्वर उरांव बुधवार, तीन मार्च 2021 को विधानसभा में पेश कर रहे हैं। झारखंड का बजट गांव, गरीब व आदिवासियों के विकास पर फोकस है। वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने 91270 करोड़ रुपये का बजट सदन में पेश किया।

कृषि क्षेत्र को बढावा देने के लिए 18653 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है।
शहरों की खाली जमीन पर गृह वाटिका बनायी जाएगी। 24 जिला मुख्यालय में साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट किया जाएगा।
किसान सर्विस सेंटर की स्थापना की जाएगी।
नए वित्तीय वर्ष में 69 एकलव्य विद्यालय की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है।
105 रेलवे ओवरब्रिज बनेंगे।
झारखंड विधानसभा बजट https://t.co/vi6U5SzQxi
— JharGovTV (@JharGovTV) March 3, 2021
उन्होंने पर्यटन के विकास पर जोर दिया। वित्तमंत्री ने कहा कि प्रमुख पर्यटन स्थलों को सड़कों से जोड़ा जाएगा। पर्यटक सुविधा केंद्र का विस्तार किया जाएगा और निजी क्षेत्र की भूमिका इसमें बढायी जाएगी। अत्यधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए रोपवे बनाया जाएगा।
वित्तमंत्री ने कहा कि राज्य में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी और फुटबाॅल के लिए आॅल इंडिया फुटबाॅल फेडरेशन की स्थापना की जाएगी।
रामेश्वर उरांव ने अपने बजट भाषण के अंत में कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कोरोना महामारी के बावजूद सभी क्षेत्रों में राज्य के विकास के लिए कार्य किया। ।
झारखंड सरकार के वित्त मंत्री @DrRameshwarOra1 जी सदन में बजट पेश करने से पहले बजट की कॉपी महामहिम राज्यपाल महोदया को राजभवन में सौंपते हुए।#JharkhandBudget2021 @SinghRPN @INCIndia pic.twitter.com/197MkOGQGN
— Jharkhand Congress (@INCJharkhand) March 3, 2021
झारखंड सरकार के वित्त मंत्री @DrRameshwarOra1 जी सदन में बजट पेश करने से पहले बजट की कॉपी महामहिम राज्यपाल महोदया को राजभवन में सौंपते हुए।#JharkhandBudget2021 @SinghRPN @INCIndia pic.twitter.com/197MkOGQGN
— Jharkhand Congress (@INCJharkhand) March 3, 2021
सदन में बजट पेश करने से पहले वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें बजट की प्रति सौंपी।
प्रेस कान्फ्रेंस में कया बोले रामेश्वर उरांव
वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने बजट पेश करने के बाद एक प्रेस कान्फ्रेंस किया और बजट में सरकार के उपायों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने कैपिटल एक्सपेंडिचर बढाने का प्रयास किया है।
