बिहार के डीजीपी बोले, किसी तरह की छूट नहीं, तीन मई तक लाॅकडाउन जारी रहेगा

बिहार के डीजीपी बोले, किसी तरह की छूट नहीं, तीन मई तक लाॅकडाउन जारी रहेगा

पटना : बिहार के डीजीपी ने आज कहा कि किसी तरह की ढील नहीं दी गयी है और तीन मई तक लाॅकडाउन जारी रहेगा. उन्होंने यह बयान इस संदर्भ में दिया कि आज कुछ कामकाज की अनुमति दिए जाने से लोगों में यह धारणा न बन जाए कि लाॅकडाउन से छूट मिली है. उन्होंने कहा कि चारों ओर बहुत सारी अफवाहें फैली हुई हैं, मैं इसे फिर दोहरा रहा हूं कि आज से किसी भी रतह की कोई ढील नहीं दी गयी है. आम आदमी के लिए तीन मई तक लाॅकडाउन जारी रहेगा, जैसा आज से पहले था. सभी को घर पर ही रहना है.


डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि गृह मंत्रालय ने कुछ गतिविधियों को फिर से आरंभ करने की अनुमति दी है, इसलिए यदि उन गतिविधियों से संबंधित लोग अपने घरों से बाहर आते हैं तो ऐसे में आम आदमी को यह नहीं सोचना चाहिए कि वे भी अब अपने घरों से बाहर निकल सकते हैं.

मालूम हो कि आज से बिहार में सरकारी कार्यालय खुल गए हैं, जिनमें सीमित कर्मचारियों के साथ कामकाज किया जाएगा. वहीं, कृषि कार्य व कुछ व्यापारिक गतिविधियों को भी छूट दी गयी है.

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक
Dumka News: श्रावणी मेला तैयारियों का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 
Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'
Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित