मीडिया ही राज्य के समस्याओं से कराती है सरकार को अवगत: हेमंत सोरेन

मीडिया ही राज्य के समस्याओं से कराती है सरकार को अवगत: हेमंत सोरेन

रांची: राजधानी में बुधवार को प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गयासमारोह मोरहाबादी के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित हुई। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी समारोह में उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाज, राज्य और देश के विकास में मीडिया से जुड़े लोगों की भूमिका अहम् होती है। मीडिया ही राज्य के कई समस्याओं एवं मुद्दों से सरकार को अवगत कराती है।

इसके बाद उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान सीएम ने पत्रकारों से कहा कि रांची में प्रेस क्लब आपके पास है और लोकतांत्रिक रूप से इसे आप सभी पत्रकार आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। रांची प्रेस क्लब कमिटी का यह दूसरा चुनाव था। उन्होंने कहा कि राज्य में पत्रकारों की बड़ी संख्या है। रांची प्रेस क्लब के चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों तथा जिन पत्रकारों ने वोट दिया और चुनाव प्रक्रिया में किसी भी रूप में अपनी भूमिका निभायी है उन्हें भी बधाई देता हूं।

इसके अलावे मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार और कर्मी अपनी प्रतिबद्धता और सकारात्मक कार्यों के बदौलत देश में एक आदर्श प्रेस क्लब का उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह ने पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं के संबंध में अपनी बातें रखी।

समारोह में पूर्व लोकायुक्त एवं न्यायमूर्ति अमरेश्वर सहाय, विधायकों में नवीन जायसवाल, दीपिका पांडे सिंह, अंबा प्रसाद, समरीलाल तथा रांची की मेयर आशा लकड़ा, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति रमेश पांडेय, रांची के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, रांची प्रेस क्लब के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी, वरिष्ठ पत्रकारों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: हेमन्त सोरेन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर