28 फरवरी से झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
On
रांची: 28 फरवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। वे 28 की शाम को रांची पहुंचेंगे, जहाँ से वे झारखंड केन्द्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इसके बाद 29 फरवरी को गुमला के विशुनपुर और फिर देवघर जायेंगे। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए तीनों जगहों पर सुरक्षा इंतजाम को पुख्ता किया जा रहा है, जहाँ अतिरिक्त आईपीएस अधिकारी, डीएसपी और अतिरिक्त जवान तैनात किए जाएंगे।
केन्द्रीय विश्वविद्यालय के चेरी-मनातू स्थित नए कैंपस में दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति पहुंचेंगे। यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ नन्द कुमार यादव इंदु ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास विभाग के मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से मिलकर उनसे बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होने का आग्रह किया। यह यूनिवर्सिटी का पहला दीक्षांत समारोह होगा, जिसमे राष्ट्रपति द्वारा 96 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। समारोह के समापन के बाद वे राजभवन में विश्राम करेंगे। इसके बाद 29 फरवरी को वे विशुनपुर के लिए रवाना होंगे, जहाँ से वे फिर देवघर जायेंगे। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



