झारखंड : कांग्रेस एमएलए इरफान अंसारी के बोल – कुत्ते की तरह भौंक रहे भाजपा विधायक

झारखंड : कांग्रेस एमएलए इरफान अंसारी के बोल – कुत्ते की तरह भौंक रहे भाजपा विधायक

रांची : झारखंड कांग्रेस के विधायक ने आज विपक्षी भाजपा के विधायकों पर मर्यादाहीन टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक सदन में कुत्ते की तरह भूक रहे हैं. इरफान ने कहा कि हमने स्पीकर से आग्रह किया है कि वे इस मामले का संज्ञान लें. मालूम हो कि विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विपक्षी भाजपा बाबूलाल मरांडी को विपक्ष का नेता का दर्जा देने की मांग को लेकर हंगामा कर रही है. उन्होंने कहा कि इन्हें आचरण सीखना चाहिए और जो लोग भौंक रहे थे, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए.

बाद में इरफान अंसारी ने कहा कि सारे लोगों का सरगना सीपी सिंह हैं. उन्होंने कहा कि रांची के लोगों ने ऐसे व्यक्ति को चुन कर भेज दिया है.

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा है कि मैं संस्कार विहीन लोगों पर टिप्पणी कर अपनी इज्जत नहीं गवाना चाहता हूं. ये थूक कर चाटने वाले लोग हैं. इनके बारे में सब लोग जानते हैं. इन्होंने कहा था कि प्रदीप यादव कांग्रेस में आ जाएंगे तो हम इस्तीफा दे देंगे. भाई अब इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हो. उन्होंने कहा कि संस्कार विहीन लोगों ही मर्यादाहीन भाषा का प्रयोग करते हैं. जिनके अंदर संस्कार होगा वे मर्यादा के अंदर ही कड़े शब्दों में प्रहार करते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे लोग चुन कर आ जाते हैं, मैं चाहूंगा कि इन्हें सदबुद्धि आए.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान