तारीख खत्म होने के बाद भाजपा ने जमशेदपुर पश्चिम से उम्मीदवार घोषित किया, कांके से जीतू का टिकट काटा
On
नयी दिल्ली/रांची : भारतीय जनता पार्टी ने नामांकन की आखरी तारीख खत्म होने के बाद आज विवाद में आयी सीट जमशेदपुर पश्चिम से अपने प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया. पार्टी ने इस सीट से देवेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है. देवेंद्र सिंह ने पहले ही यहां से खुद को भाजपा का उम्मीदवार बताते हुए नामांकन कर दिया है और अब उन्हें पार्टी सिंबल भी मिलेगा. यह सीट सरयू राय का टिकट काटे जाने के कारण विवाद में आयी थी. सरयू राय खेमे का आरोप रहा है कि उनके द्वारा सवाल पूछे जाने के कारण उनका टिकट काटा गया. सरयू राय ने पहले इस सीट के साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास की जमशेदपुर पूर्वी सीट से भी लड़ने का एलान किया था. पर, बाद में उन्होंने सिर्फ पूर्वी से पर्चा भरा.
यह भी पढ़ें: Crime News: तालाब में मिला महिला और डेढ़ साल के बच्चे का शव, हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
भाजपा ने आज झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कुल आठ नामों का एलान किया है. इसमें बड़कागांव से लोकनाथ महतो, पाकुड़ से बेनी प्रसाद गुप्ता, रामगढ से रनंजय कुमार, डुमरी से प्रदीप साहू, गोमिया से लक्ष्मण नायक, टुंडी से विक्रम पांडेय के नाम शामिल हैं.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Latest News



