बिहार : पुराने समाजवादी भोला यादव सहित कांग्रेस के दो विधायक जदयू में शामिल हुए

बिहार : पुराने समाजवादी भोला यादव सहित कांग्रेस के दो विधायक जदयू में शामिल हुए

ललन सिंह ने कहा, रघुवंश बाबू किसी भी पार्टी के लिए एसेट हैं

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले राज्य में दल-बदल की प्रक्रिया तेज हो गयी है. शुक्रवार को राजद व कांग्रेस के कुछ विधायक व नेता जदयू में शामिल हो गए. इन्हें जदयू नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पार्टी में शामिल करवाया. इसके साथ ही और दूसरे विधायकों के जदयू में शामिल होेने की संभावना बनी हुई है.


राजद नेता व पूर्व मंत्री भोला यादव, नवादा के गोविंदपुर से कांग्रेस विधायक पूर्णिमा यादव, बरबीघा से कांग्रेस विधायक सुदर्शन कुमार, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा के मुख्य प्रवक्ता अभिषेक झा आज जदयू में शामिल हो गए.

भोला यादव वरिष्ठ समाजवादी नेता हैं और 90 के दौर से विधायक रहे हैं. राजद नेता रघुवंश प्रसाद की अपनी पार्टी से नाराजगी को लेकर ललन सिंह ने कहा कि 32 साल तक जिन्होंने लालू यादव का साथ दिया आखिर किस कारण उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ी? रघुवंश प्रसाद सिंह किसी भी पार्टी के लिए एसेट हैं. ललन सिंह ने राजद नेता तेजस्वी यादव से यह भी सवाल पूछा कि वे बताएं कि लालू प्रसाद यादव किसी वजह से जेल में हैं.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

Pakur News: सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित Pakur News: सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में हूल दिवस की भव्य तैयारियों को लेकर बैठक
Dhanbad News: छात्र हित में विधायक निधि से कतरास कॉलेज परिसर में कैंटीन निर्माण की अनुशंसा
Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Bokaro News: सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की 
Bokaro News: बीएसएल के सेफ्टी और रिफ्रैक्टरी विभाग ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी
Koderma News: होटल एचएमटी अंपायर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति रस में डूबा नगर
Sahebganj News: 28 जून को झारखंड मजदूर संघ की जिला कमेटी की बैठक, हूल दिवस की तैयारी पर होगा मंथन
Deoghar News: दिव्यांग महिला मुनिया देवी को स्वरोजगार के लिए मिली सिलाई मशीन
Deoghar News: पिपरा पंचायत भवन में बाल तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ महामंथन
Giridih News: पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार और एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पर हुआ महामंथन