मतदान के प्रति आमजन को किया जा रहा जागरूक : मेघा भारद्वाज
हजारीबाग: झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। जिसकी उम्र 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वैसे मतदाताओं के साथ साथ छूटे मतदाताओं का भी मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया जारी है। अपने क्षेत्र के बीएलओ से फॉर्म प्राप्त कर या वोटर हेल्पलाइन एप्प पर ऑनलाइन आवेदन कर कोई भी व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकता है। आवेदक मतदाताओं के नाम 10 दिन के भीतर मतदाता सूची में जोड़ दिया जाएगा। उक्त बातें आज सदर एसडीओ मेघा भारद्वाज ने मीडिया से बातचीत के क्रम में कही।
हजारीबाग जिले के सूचना भवन में उन्होंने बताया कि अभी तक 916 नए नाम मतदाता सूची में जोड़े जा चुके हैं, जिसमें अधिकतर महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी प्रखंडों में ईवीएम मशीन का प्रशिक्षण देकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची संबंधी किसी भी तरह की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 जारी किया गया है, जो 24 घंटे चालू रहेगी। इस टोल फ्री नंबर का प्रयोग कर मतदाता वोटर लिस्ट से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

Related Posts

Latest News

