बूथ ऐप का इस्तेमाल पहली बार, बचेगा समय : विनय चौबे

बूथ ऐप का इस्तेमाल पहली बार, बचेगा समय : विनय चौबे

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में पहली बार बूथ एप्प का इस्तेमाल होगा। मतदाता पर्ची में दर्ज क्यूआर कोड के इस एप से स्कैन करने से मतदाता को सारी जानकारी मिल जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव आचार संहिता में कई नए प्रावधान जोड़े हैं, जो झारखंड विधानसभा के होने वाले चुनाव से पहली बार लागू हो रहे है। उक्त बातें सोमवार को झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने कही।

15 विधानसभा क्षेत्रों में  होगा इस्तेमाल

श्री चौबे ने बताया कि प्रायोगिक तौर पर चिह्नित किए जाने वाले 15 विधानसभा क्षेत्रों में इसका इस्तेमाल किया जाएगा। कहा कि इन प्रावधानों से मतदाताओं को अवगत कराया जाना है और राजनीतिक दल इसमें अहम भूमिका निभा सकते है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग ने दिव्यांग और 80 साल से ज्यादा उम्र के मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान करने की व्यवस्था की है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए उन्हें नामांकन प्रक्रिया शुरु होने के पांचवे दिन तक संबंधित निर्वाची पदाधिकारी को इस आशय की जानकारी देनी होगी। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए पहले से जो सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, वे इस चुनाव में भी जारी रहेगी।

होगी टोकन सिस्टम की व्यवस्था

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि इस बार मतदान केंद्रों में मतदाताओं की सहूलियत के लिए टोकन सिस्टम की व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत मतदान केंद्र में मतदाताओं को टोकन दिया जाएगा। टोकन में उन्हें जो नंबर मिला है, उसी के हिसाब से वे अपनी बारी आने पर मतदान करेंगे। हालांकि, दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के साथ ही धातृ माताओं पर यह व्यवस्था लागू नहीं होगी। उन्हें प्राथमिकता के आधार पर मत डालने की सुविधा दी जाएगी।

 

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कृपानंद झा ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को नामांकन से लेकर मतगणना तक के लिए किये जाने वाले प्रावधान को बताया। उन्होंने राजनीतिक दलों से कहा कि वे इस बाबत निर्वाचन आयोग द्वारा किए गए प्रावधानों का पालन करें। इस मौके पर संयुक्त सचिव हीरालाल मंडल, उप सचिव एम खान, उप सचिव शब्बीर अहमद समेत अन्य पदाधिकारी तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता: बरही हत्या कांड का 48 घंटे में उद्भेदन, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता: बरही हत्या कांड का 48 घंटे में उद्भेदन, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक
लोकार्पण: जब साहित्य औपचारिकता के 'समोसे' में खो गया....
खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया
पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoghar News: मधुपुर गांधी चौक में डॉ. लाल पैथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक
इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज के पास ईरान ने गिराया अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, उपलब्धियों पर होगी चर्चा
सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम
AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला