कांग्रेस- जेएमएम ने राज्य को लूटा, झारखंड में परिवर्तन होकर रहेगाः विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय परिवर्तन यात्रा में हुए शामिल
विष्णुदेव साय बोले, भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी, भाजपा राज्य में परिवर्तन लाएगी. उन्होंने कहा, हर परीक्षा में पेपर लीक कांग्रेस और जेएमएम के भ्रष्टाचार का नतीजा है. केंद्र की योजनाओं को हेमंत सरकार लागू नहीं होने दे रही. डबल इंजन की सरकार ही राज्य का विकास और समस्याओं समाधान करेगी.
सिमडेगा: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को सिमडेगा के कुर्डेग में आयोजित परिवर्तन महासभा में शामिल हुए. जहां उन्होंने सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि झारखंड में परिवर्तन होकर रहेगा. बारिश में हुई परेशानी पर कहा कि बारिश के कारण हेलीकॉप्टर उड़ नहीं पाया. सड़क मार्ग के माध्यम से सभा में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि 1.5 घंटे के रास्ता तय कर आप लोगों से आशीर्वाद मांगने कि लिए आया हूं.
सीएम साय ने राज्य की गठबंधन सरकार और जेएमएम पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में जो सरकार चल रही है वह, लूटने वाली सरकार है. यह शर्म की बात है कि हेमंत सोरेन भ्रष्ट्राचार के आरोप में जेल गए अभी वे जमानत में हैं. आज राज्य में कांग्रेसी नेताओं के घर से 300-300 करोड़ रुपया मिला. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सरकार बदलना है और भाजपा की सरकार बनानी है.

Related Posts

Latest News

