पेड़ लगा कर बचा सकते हैं वन और जीवन : डॉ रणजीत
On
साहिबगंज : 74वें वन महोत्सव 2023 के उपलक्ष्य पर बुधवार को मॉडल कॉलेज राजमहल में वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से नवोदय विद्यालय, साहिबगंज के प्राचार्य डॉ राज कपूर सिंह, सेवानिवृत्त पूर्व अध्यक्ष रसायन शास्त्र विभाग डॉ पारसनाथ राय, मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य डॉ रणजीत कुमार सिंह, दिवाकर सिंह ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया।

जहां भी पेड़ को काटना पड़े, हटाना पड़े तो उसके बदले पेड़ जरूर लगाएं। पेड़ पौधे ही प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण एवं जमीन, जीवन, जीव-जंतु की सुरक्षा कर सकते हैं।
इस मौके पर मॉडल कॉलेज राजमहल के कर्मी सुमित कुमार साह, प्रकाश महतो, बबलू हेंब्रम, करमू महतो आदि उपस्थित थे।
Edited By: Samridh Jharkhand
