रिम्स का डॉक्टर शादी का झांसा देकर दो लड़कियों का सालों करता रहा यौन शोषण, दोनों पहुंची थाना
रांची : झारखंड के प्रिमियम अस्पताल रिम्स के एक डॉक्टर के द्वारा दो लड़कियों का यौना शोषण किए जाने का खुलासा हुआ है। इस मामले का खुलासा पुलिस के पास शिकायत पहुंचने के बाद हुआ है। रिम्स के डॉक्टर कुश शादी का झांसा देकर दो लड़कियों का सालों से यौन शोषण करते रहे।

पीड़िता ने जब शादी करने के लिए डॉक्टर से कहा तो वह दोनों लड़कियों को जिंदगी खराब करने की धमकी देता था। बरियातू थाने में दोनों लड़कियों ने लिखित शिकायत की है और डॉक्टर कुश पर कार्रवाई की जाए।
डॉ कुश रिम्स में सर्जरी विभाग में नौकरी करता है। इस संबंध में बरियातू थाना प्रभारी सपना महतो ने बयान दिया है कि यह मामला रविवार का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। मामले के जांच अधिकारी ने कहा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आरोपी डॉक्टर की तलाश में पुलिस अस्पताल गयी थी लेकिन वह गायब हो गया। दोनों लड़कियों ने डॉक्टर से संबंध होने की पुष्टि के लिए फोटो व वीडियो दिया है। पुलिस कॉल डिटेल रिकार्ड के आधार पर मामले की जांच को आगे बढा रही है।
