Ranchi News: कांग्रेस भवन में मनाई गई संजय गांधी की जयंती
कांग्रेसियों ने दी भावभीनी श्रधांजलि
वक्ताओं ने कहा कि वे प्रेरणा स्त्रोत थे, उन्होंने कम समय में ही देश को एक सूत्र में बांधा तथा पूरे राष्ट्र में पांच सूत्री कार्यक्रम चला कर देश को एक नई दिशा प्रदान की
रांची: 14 दिसंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कांग्रेस नेता स्व. संजय गांधी की जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में मनाई गई. इस अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए वक्ताओं ने स्व. संजय गांधी को युवाओं का शक्तिपुंज बताया वक्ताओं ने कहा कि वे प्रेरणा स्त्रोत थे, उन्होंने कम समय में ही देश को एक सूत्र में बांधा तथा पूरे राष्ट्र में पांच सूत्री कार्यक्रम चला कर देश को एक नई दिशा प्रदान की, स्व० गांधी ने पर्यावरण से संबंधित अनेक कार्यक्रम चला कर राष्ट्र को समृद्धशाली बनाया. वे एक निर्भीक युवा संगठनकर्ता थे.

श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रदीप तुलस्यान, रमा खलखो, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, आलोक दूबे, लाल किशोर नाथ सोनल शांति राजन वर्मा, आभा सिन्हा, खुर्शीद हसन रूमी, नेली नाथन, राजेश सिन्हा सन्नी, सुरेन राम, प्रभात कुमार, के,के गिरि, लोरेन्स गंगा राम टुडू, रामेश्वर चौधरी, त्रिभूवन भाई, राजू राम, राजीव प्रकास चौधरी, रंधीर चौधरी, मो. समशीर आलम, मंजर मुजूबी, इंद्रजीत सिंह, अरूसी वंदना, अरूण दास, रोहन जयसवाल, रोशन महतो, भूषण कुमार, सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन शामिल थे.
सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।
'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।
