Ranchi News: नेहरू युवा केंद्र ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस, प्रतियोगिता में स्वयंसेवकों ने बढ चढकर लिया भाग
प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया,साथ ही कार्यक्रम में स्वयंसेवक के रूप में उत्कृष्ट कार्य हेतु लोगों को सम्मानित किया गया
रांची: अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस के अवसर पर शहर के किशोरगंज में नेहरू युवा केंद्र, राँची, विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन एवं अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के स्वयंसेवकों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्वयंसेवकों ने बढ चढकर भाग लिया. कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को स्वयंसेवा के लिए प्रेरित किया गया. यह कार्यक्रम विवेकानंद युथक्वेक फाउंडेशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने जिला युवा अधिकारी रोशन कुमार के निर्देश मे कराया. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कृषिका ने, द्वितीय मेघा और तृतीय रागिनी ने प्राप्त किया. प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में स्वयंसेवक के रूप में उत्कृष्ट कार्य हेतु लोगों को सम्मानित किया गया.इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्य रूप से गौरव बनर्जी, रोहित कुमार एवं अन्य लोग रहे.
सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।
'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।
