Ranchi News: हेमंत सोरेन ने RSS की तुलना चूहों से की, बीजेपी ने किया पलटवार

बाउरी बोले, आदिवासी समाज की अस्मिता को खतरे में डाल रहे हेमंत सोरेन

Ranchi News: हेमंत सोरेन ने RSS की तुलना चूहों से की, बीजेपी ने किया पलटवार
फाइल फोटो

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, बांग्लादेशी घुसपैठिये इन्हें राज्य के अंदर दिख नहीं रही. जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत की अस्मिता और परंपरा को स्थापित कर रही है. उसे हेमंत सोरेन अपने राज्य में प्रतिबंधित कर रहे है.

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा एवं आरएसएस पर चुनावी फायदे के लिए राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए RSS की तुलना 'चूहों' से की. बुधवार को रांची से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भोगनाडीह जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, आरएसएस चूहों की तरह राज्य में घुसपैठ कर इसे बर्बाद कर रहा है. जब आप उन्हें गांवों में हंडिया और दारू के साथ दाखिल होते देखें तो उनका पीछा कर खदेड़ दें. वे चुनाव से पहले राजनीतिक लाभ के लिए सांप्रदायिक अशांति और तनाव पैदा करना चाहते हैं.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के भीतर धार्मिक मुद्दों पर अफवाहें फैलाकर हमारी एकजुटता को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने जनता से इन सबसे बचने की अपील की. मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के दिनों में कुछ तत्वों द्वारा राज्य के भीतर डेमोग्राफी चेंज होने की बात कही जा रही है लेकिन सच्चाई यह है कि हमारे राज्य के किसी भी क्षेत्र में डेमोग्राफी चेंज की कोई तस्वीर नहीं दिखी है और ना ही डेमोग्राफी चेंज से संबंधित कोई तथ्यात्मक आंकड़ा उपलब्ध है.

आदिवासी समाज की अस्मिता को खतरे में डाल रहे हेमंत सोरेन: अमर बाउरी

मुख्यमंत्री के इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि 1925 में स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रयास से ही आज भारत गुलामी की मानसिकता को तोड़कर विश्व पटल पर अपनी पहचान बढ़ा रही है, लेकिन यह अफसोस की बात है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के कारण अपने पूर्वजों, वंशजो और आदिवासी समाज के अस्मिता को खतरे में डाल रहे हैं. बांग्लादेशी घुसपैठिये इन्हें राज्य के अंदर दिख नहीं रही. जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत की अस्मिता और परंपरा को स्थापित कर रही है. उसे हेमंत सोरेन अपने राज्य में प्रतिबंधित कर रहे है.

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कारण ही आज आप अपने धर्म के साथ जीवनयापन कर रहे हैं, नहीं तो आप सहित सारे लोग अपने मूल धर्म को खो चुके होते हैं. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जी आप कितना वोट बैंक की राजनीति के कारण नीचे गिरेंगे. अपने अंतर मन की आवाज को जरूर सुने.

यह भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बड़कागांव पहुंचकर दिवंगत मोलनी देवी को दी श्रद्धांजलि

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश