Ranchi news: ब्राउन शुगर के कारोबार का सरगना दो साथियों संग गिरफ्तार, सच जान कर आप भी रह जाएंगे दंग

तीन तस्करों को रांची की सुखदेव नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया

Ranchi news: ब्राउन शुगर के कारोबार का सरगना दो साथियों संग गिरफ्तार, सच जान कर आप भी रह जाएंगे दंग
ब्राउन शुगर के कारोबार का सरगना दो साथियों संग गिरफ्तार (तस्वीर)

सूचना के बाद कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी कर सरगना सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में अरगोड़ा निवासी कन्हैया कुमार, हिमांशु ठाकुर और राकेश कुमार शामिल हैं।

रांची: ब्राउन शुगर के कारोबार के सरगना कन्हैया कुमार सहित तीन तस्करों को रांची की सुखदेव नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 11.48 ग्राम ब्राउन शुगर, चार मोबाईल फोन, बाइक और दो हजार 300 रुपये नकदी बरामद किया गया है।

सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि विद्यानगर स्थित बड़ा मैदान के पास ब्राउन शुगर का मुख्य सरगना कन्हैया कुमार और उसके साथी खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के बाद कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी कर सरगना सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में अरगोड़ा निवासी कन्हैया कुमार, हिमांशु ठाकुर और राकेश कुमार शामिल हैं।

सिटी एसपी के मुताबिक, सभी आरोपितों ने पूछताछ करने पर बताया कि कन्हैया कुमार के जरिए सासाराम की भाभी जी से ब्राउन शुगर लेकर रांची लाते हैं। इसके बाद ये दोनों और अन्य लड़कों के माध्यम से विद्यानगर, करम चौक, हरमू मैदान, अरगोड़ा, हिनु, रांची स्टेशन के पास ब्राउन शूगर बिक्री करवाते हैं। कन्हैया कुमार ब्राउन शूगर ज्यादातर अपने लड़कों के माध्यम से बेचता है। पुलिस कन्हैया कुमार को काफी समय से खोज रही थी। गिरफ्तार कन्हैया के खिलाफ रांची के सुखदेवनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत 10 मामले पूर्व से दर्ज हैं।

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

 “काले कारनामों का सहयोगी” रंजीत राणा को सराहनीय सेवा पुरस्कार क्यों: बाबूलाल मरांडी  “काले कारनामों का सहयोगी” रंजीत राणा को सराहनीय सेवा पुरस्कार क्यों: बाबूलाल मरांडी
बिहार चुनाव 2025: नीतीश कुमार की 84 जनसभाओं से गूंजा विकास और सुशासन का संदेश
बाबा मंदिर परिसर में हाई मास्क लाइट बंद, श्रद्धालु अंधेरे में कर रहे दर्शन
बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा उतरीं सड़कों पर, अपने पिता अजीत शर्मा के लिए मांगा समर्थन
पूर्वी सिंहभूम में गांजा तस्कर गिरफ्तार, 20.50 किलोग्राम गांजा बरामद
भारत के पुश-अप मैन रोहताश चौधरी ने 847 पुश-अप्स कर रचा वर्ल्ड रिकॉर्ड
सामूहिक उत्पादन से लोहरदगा मधुमक्खी पालन में बन सकता अग्रणी जिला : उपायुक्त
Giridih News: दो साइबर ठग गिरफ्तार, गर्भवती महिलाओं से ठगी का था आरोप
बिहार विधानसभा चुनाव: महिला और युवा मतदाता बनेंगे सत्ता की चाबी
1971 युद्ध में नौसेना की वीरता को दी जाएगी श्रद्धांजलि
गुजरात के गांधीनगर से आईएसआईएस के 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
Palamu News : लापता बच्ची का शव कुएं से बरामद, हत्या की आशंका से गांव में सनसनी