Ranchi News: मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक
रतन जी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति: बाबूलाल
रतन टाटा के असामयिक निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर लिखा है कि रतन टाटा जी के निधन से गहरा दुख हुआ. उन्होंने उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के साथ-साथ परोपकार और विनम्रता की अद्भुत मिसाल पेश की.
रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखंड ले पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने रतन टाटा के असामयिक निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर लिखा है कि टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन, महान उद्योगपति रतन टाटा जी के निधन से गहरा दुख हुआ.

टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन, महान उद्योगपति रतन टाटा जी के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के साथ-साथ परोपकार और विनम्रता की अद्भुत मिसाल पेश की।
— Babulal Marandi (@yourBabulal) October 10, 2024
रतन जी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान… pic.twitter.com/yddSSn1xsw
