रेलवे राज्य सरकार से समन्वय बैठा कर करे पुनर्वास की व्यवस्था: नवीन जयसवाल

हटिया विधायक ने डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा से की मुलाकात

रेलवे राज्य सरकार से समन्वय बैठा कर करे पुनर्वास की व्यवस्था: नवीन जयसवाल
डीआरएम के समक्ष अपनी बात रखते हटिया विधायक नवीन जयसवाल.

रेलवे ने अपने विस्तार योजना के तहत उनलोगों का घर तोड़ दिया था. उनमें से अधिकांश दैनिक मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर रहे थे. ऐसे में राज्य सरकार से समन्वय बैठा कर रेलवे को उनके पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए.

रांची: हटिया विधायक नवीन जयसवाल ने राँची डिवीज़न के डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा से मंगलवार को मुलाकात की. मुलाकात में बातचीत के क्रम में उन्होंने बिरसा चौक के समीप तोड़े गए झोपड़पट्टी के लोगों के लिए पुनर्वास की माँग की. उन्होंने डीआरएम को कहा कि वहां के लोग दशकों से रह रहे थे. रेलवे ने अपने विस्तार योजना के तहत उनलोगों का घर तोड़ दिया था. उनमें से अधिकांश दैनिक मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर रहे थे. 

ऐसे में राज्य सरकार से समन्वय बैठा कर रेलवे को उनके पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए. नवीन जयसवाल ने डीआरएम को पीठियाटोली की समस्याओं से भी अवगत कराया और नगड़ी महतोटोली एवं पीठियाटोली में अंडरपास बनाने की मांग की ताकि वहां निवास कर रहे हजारों परिवारों को आवागमन में सुविधा हो सके. डीआरएम ने उनकी इस बात को स्वीकार कर अधिकारियों को स्थान चयन करने के लिए सर्वे करने का निर्देश दिया . 

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena
बॉर्डर 2 OTT रिलीज डेट: 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर सनी देओल की फिल्म, जानें डिटेल्स
Ranchi News : डीएसपीएमयू को मिला नया कुलपति, प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार
LPG Gas VS Solar Cooker: गैस और बिजली से छुटकारा, धूप से चलने वाला चूल्हा बना नया विकल्प
ठाणे टेस्ट ड्राइव हादसा: टाटा सिएरा 20 फीट गड्ढे में गिरी, रिपेयर का खर्च कौन भरेगा? पूरी डिटेल
गरगा डैम में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, उपायुक्त ने जताया शोक
Bokaro News : उपायुक्त ने मानवता का परिचय देते हुए अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, आश्रम और वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां
गिरिडीह में जर्जर सड़क से लोगों की बढ़ी परेशानी, सुनील खंडेलवाल ने मरम्मत की उठाई मांग
Hardik Pandya पर तिरंगा विवाद: T20 World Cup जश्न के बाद दर्ज हुई शिकायत, जानिए पूरा मामला
Elon Musk चेतावनी: बच्चों से दूर रखें ChatGPT, कनाडा स्कूल शूटिंग में AI की भूमिका
Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह
Dhanbad News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल