नमन अवार्ड्स सम्मान समारोह आयोजित, मंत्री बोले – राज्य के युवाओं में नेतृत्व की जरूरत

युवाओं को सामाजिक परिवर्तन के लिए आगे आने की जरूरत: भुनेश्वर मेहता
झारखंड में शिक्षा में व्यापक सुधार की जरूरत: अजीत सिन्हा
झारखंड की शिक्षा युवा नेतृत्व से हो संबंधित: प्रो बीपी सिन्हा
राँची : झारखंड के 21 वें स्थापना दिवस के सुअवसर पर नमन इंटरनेशनल फाउंडेशन फ़ॉर एडुकेशन एंड सोशल रिसर्च व नमन फाउंडेशन के तत्वावधान में शिक्षा एवं युवा नेतृत्व विषय पर एक दिवसीय सेमिनार सह सम्मान समारोह का आयोजन राँची स्थित प्रेस क्लब में किया गया। इस सेमिनार में मुख्य अतिथि राज्य के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता, विनोबा भावे विश्विद्यालय के प्रतिकुलपति अजीत सिन्हा, केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व डीन बी पी सिन्हा, महेंद्र सिंह धोनी के कोच चंचल भटाचार्य, आरकेडीएफ के डीन डॉ अनिता कुमारी, सच्ची कुमारी, दीपक मारू, सुशील पोद्दार मौजूद थे। देश भर के कई सम्मानित प्रोफेसर, कुलपति, पदाधिकारी शिक्षाविद, राजनेता, समाजिक कार्यकर्ता, लेखक, युवा नेता एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल हुए।
इस सेमिनार में नमन इंटरनेशनल फाउंडेशन फ़ॉर एडुकेशन एंड सोशल रिसर्च व नमन फाउंडेशन के तत्वावधान मे देश के विशिष्ट व्यक्तियों को जिनका योगदान सामाजिक उत्थान के लिए महत्वपूर्ण है, उन्हें नमन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
नमन अवार्ड्स के अंतर्गत नमन भारत गौरव अवार्ड2021, नमन राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान 2021, नमन बिरसा मुंडा झारखंड रत्न 2021, नमन झारखंड गौरव अवार्ड 2021, नमन झारखंड प्रतिभा सम्मान, नमन यूथ लीडरशिप अवार्ड से लगभग 55 विशिष्ट व्यक्तियों या संस्थाओं को सम्मानित किया गया। नमन फाउंडेशन की संरक्षक रहीं स्वर्गीय सावित्री देवी की स्मृति में विशिष्ट सम्मान सावित्री देवी सामाजिक प्रेरणा सम्मान 2021 से भी सम्मानित किया गया।
नमन इंटरनेशनल फाउंडेशन के द्वारा नमन भारत गौरव अवार्ड 2021 के अंतर्गत राजनीति व समाज सेवा के क्षेत्र में पूर्व सांसद भुनेश्वर मेहता, कला शिक्षा एवं साहित्य में विशिष्ट योगदान के लिए झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष, लेखक, फ़िल्म निर्देशक डॉ प्रोफेसर बीपी सिन्हा, शिक्षा व विज्ञान के क्षेत्र में विनोबा भावे विश्विद्यालय के प्रति कुलपति डॉ अजीत सिन्हा, खेल के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए महेंद्र सिंह धोनी के कोच रहे चंचल भट्टाचार्य, समाजिक कार्यो में उत्कृष्ट समर्पण हेतु सीएसएस की सचिव डॉ सची कुमारी को सम्मानित किया गया।
नमन राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान 2021 के अंतर्गत छात्र जीवन से पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे धरती फाउंडेशन के संस्थापक निशांत भारद्वाज, छात्र जीवन से सामाजिक कार्यो के प्रति समर्पित बीआईटी मेसरा के छात्र विपिन कुमार सिंह, कोलकाता में युवाओं के द्वारा चलाई जा रही संस्था फीड इंडिया मूवमेंट एसोसिएशन जो हर दिन कोलकाता में भोजन बांटने का कार्य कर रही है को सम्मानित किया गया।
नमन बिरसा मुंडा झारखंड रत्न 2021
इस सम्मान से झारखंड राज्य के लिए अतिविशिष्ट सेवा देने वालों को सम्मानित किया जायेगा, जिसमें असम के रहने वाले एवं झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय राँची के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ रविन्द्रनाथ शर्मा को झारखंड फोकलोर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने हेतु, बाल अधिकार जागरूकता व शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान हेतु बोकारो के डॉ प्रभाकर कुमार, लॉ एवं एडुकेशन के क्षेत्र में राँची के डॉ नरेश कुमार, सामाजिक सेवा में अनिल अग्रवाल, शिक्षा एवं साहित्य में धनबाद के लेखक लोककथा गायक बिनय कुमार तिवारी, समाजिक सेवा में दुमका के अमित पटवारी, झारखंड के लोक फिल्मकार अमन राठौर को सम्मानित किया गया।
नमन झारखंड गौरव अवार्ड 2021 हेतु राँची की द टीम ग्रीन संस्था को पर्यावरण संरक्षण व समाज सेवा के हेतु, लाइफ सेवर राँची को समाजिक सेवा हेतु, राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत राँची की संस्था एकल ग्रुप को शिक्षा समाजिक एवं आदिवासी कल्याण हेतु, देवघर की संस्था, बद शिवा फाउंडेशन को समाज सेवा हेतु, एनएच आरसीसीबी झारखंड महिला टीम के द्वारा लगातर उत्कृष्ट समाजिक कार्य हेतु, गुमला के दीपक क्रांति को शिक्षा व समाज जगत में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु, राँची के दवाई दोस्त को राँची में उत्कृष्ट हेल्थ व सामजिक सेवा हेतु, धनबाद पीके मेमोरियल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ मुकुंद रविदास को शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में, रिम्स राँची के डॉक्टर चंद्रा भूषण को उत्कृष्ट समाजिक सेवा हेतु, रामगढ़ के उमेश सिन्हा को पत्रकारिता व सामाजिक सेवा हेतु, केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के असिस्टेंट प्रोफेसर व सेन्टर हेड डॉ दीपिका श्रीवास्तव को परफार्मिंग आर्ट, कला व संस्कृति के क्षेत्र में आरकेडीएफ विश्वविद्यालय रांची की डीन एकेडमिक डॉ अनिता कुमारी, बीआईटी मेसरा के एनएसएस के कॉर्डिनेटर ओमप्रकाश पाण्डेय को शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया।
नमन झारखंड प्रतिभा सम्मान 2021 के अंतर्गत गिरिडीह की प्रतिभावान बिटिया प्रज्ञा नंदन को आर्ट एवं पेंटिंग में, हजारीबाग के संत कोलम्बस के छात्र जितेंद्र कुमार को आर्ट एवं एडुकेशन के क्षेत्र में, धनबाद के जितेंद्र मंडल को शिक्षा के क्षेत्र में सम्मान प्रदान किया जाएगा।
नमन यूथ लीडरशिप अवार्ड के अंतर्गत युवा नेतृत्व एवं समाज सेवा हेतु बोकारो के अनूप कुमार, पलामू के के विश्वा, राँची के शशांक राज, धनबाद के मितेश गोयनका, अंकित चौधरी, गिरिडीह की संस्था सुकन्या राहत फाउंडेशन, मनोज कुमार राय, अरविंद कुमार, हजारीबाग के मनोहर यादव, चतरा के दीपक यादव, बिनोद भोक्ता, लातेहार के रूपक कांति, गिरिडीह के योगेश पांडेय, खूंटी के सुनील भगत, गिरिडीह के जितेन्द्र कुमार वर्मा, गया बिहार के युवा मुखिया प्रत्याशी कुणाल कुमार, ओडिशा के सौम्या रंजन प्रधान सम्मानित होंगे। वहीं विशिष्ट राष्ट्रीय सम्मान सावित्री देवी मेमोरियल सामाजिक प्रेरणा सम्मान 2021 से राँची की प्रिया पौद्दार को सम्मानित किया गया।
यह समस्त सम्मान राज्य के मंत्री सत्यानन्द भोक्ता, पूर्व सांसद भुनेश्वर मेहता एप्रतिकुलपति अजीत सिन्हा, पूर्व डीन बीपी सिन्हा, डॉ सच्ची कुमारी के हाथों दिया गया।
मौके पर सेमिनार को संबोधित करते हुए मंत्री ने राज्य भर में युवाओं के नेतृत्व की जरूरत बतायी। साथ ही स्किल डेवेलपमेंट, रोजगार पर विस्तृत चर्चा करते हुए युवाओं को इससे जुड़ने के आहवाहन किया। पूर्व सांसद भुनेश्वर मेहता ने झारखंड के युवाओं को सामाजिक परिवर्तन हेतु आगे आने को कहा। तभी परिवर्तन संभव है । विनोबा भावे विश्विद्यालय के प्रतिकुलपति अजीत सिन्हा ने कहा कि राज्य में शिक्षा में एक वयापक सुधार की जरूरत है। प्रो बीपी सिन्हा ने कहा कि झारखंड की शिक्षा प्रणाली में युवा नेतृत्व की आवश्यकता है!
नमन इंटरनेशनल फाउंडेशन फ़ॉर एडुकेशन एंड सोशल रिसर्च के अध्य्क्ष डॉ रणधीर कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व का विकाश करना है। जल्द ही संस्था द्वारा एक लीडरशिप संस्थान का गठन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रिया पोद्दार, दशरथ विश्वकर्मा, मनोज पांडेय, नरेश कुमार व अन्य की महत्वपूर्ण योगदान रहा।
