घर में लगी भीषण आग में मां- बेटे जिंदा जले, दर्दनाक मौत

घर में लगी भीषण आग में मां- बेटे जिंदा जले, दर्दनाक मौत

रांची: राजधानी रांची के मांडर थाना अंतर्गत खटंगा पंचायत के जोलहा टोली गांव में बीती रात एक घर में आग लग जाने के कारण मां सहित उसके मासूम बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। आगजनी की इस घटना के बाद मौके पर पंहुची पुलिस ने पूरे मामले की पड़ताल शुरु कर दी है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण ये आग लगी होगी।

[URIS id=8357]

जानकारी के अनुसार खटका पंचायत के जोलहा टोली गांव के बुधराम उरांव की पत्नी 25 वर्षीय पंचू उरांव व उसके 4 वर्षीय बेटे अनुदीप उरांव आग लगने के दौरान घर में सो रहे थे। घटना के दौरान जब आग ने भीषण रूप ले लिया तो पड़ोसियों को इसकी खबर मिली। उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पाया। अंदर जाने पर देखा तो बच्चे की मौत हो चुकी थी, जबकि महिला की सांसें चल रही थी। ग्रामीण उसे अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतका का पति बुधराम चेन्नई में मजदूरी करता है। घटना की सूचना उसे दे दी गई है। बताया कि घटना से महिला के घर में रखी स्कूटी, टीवी, सिलाई मशीन समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत