महेंद्र सिंह धोनी बनेंगे मतदाता जागरूकता का हिस्सा: के.रवि कुमार

अब तक 51 करोड़ से अधिक के अवैध सामान और नकदी जब्त

महेंद्र सिंह धोनी बनेंगे मतदाता जागरूकता का हिस्सा: के.रवि कुमार
फाइल फोटो

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में अब तक 16 प्राथमिकी दर्ज

 

Read More.. Koderma News: हिट एंड रन से संबंधित लंबित मुआवजा को लेकर लगा कैंप 

Read More.. Ranchi News: प्रीति ज्वेलर्स में हथियारों के बल पर लूटपाट, अपराधी फरार

Read More.. Ranchi News: बलसोकरा में 55 लाख से बनेगा स्वास्थ्य उपकेंद्र, आदिल अजीम ने किया शिलान्यास

 

 

 

 

 

  
रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के.रवि कुमार ने बताया कि मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग के जागरूकता कार्यक्रम स्वीप का हिस्सा बनेंगे. इस आशय का पत्र उन्होंने निर्वाचन आयोग को दिया है. निर्वाचन आयोग उनकी तस्वीर का उपयोग स्वीप के कार्यक्रमों में करेगा. वहीं  मतदाताओं को अधिकाधिक संख्या में मतदान के लिए प्रेरित करनेवाली उनकी अपील का उपयोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने में होगा. उन्होंने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के कार्यालय से जुड़ कर मतदाता जागरूकता अभियान में सहयोग करेंगे. कहा, नामचीन शख्सियत के जुड़ाव से मतदाता जागरूकता अभियान को बल मिलेगा. वह शुक्रवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे. 

उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार को हजारीबाग और रामगढ़ के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण किये और स्वीप की गतिविधियों का अवलोकन किया. इस दौरान स्वीप कार्यक्रम में कुछ त्रुटियां मिलीं, जिनके अविलंब निराकरण के निर्देश दिये गये. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रथम चरण के चुनाव के लिए नामांकन की अवधि खत्म हो गयी है. नामांकनों की स्क्रूटनी 28 अक्टूबर को होगी. नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है. उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में अब तक 16 प्राथमिकी दर्ज की गयीं हैं. उसमें सर्वाधिक 9 प्राथमिकी गढ़वा जिले में दर्ज हुईं हैं. उन्होंने बताया कि झारखंड में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 51.17 करोड़ से अधिक के अवैध सामान और नकदी जब्त किये गये हैं.

Edited By: Subodh Kumar

Latest News

Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला
Palamu News: छत्तरपुर में सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सम्मानित
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप