रिश्ते को शर्मसार करने वाले मामा को आजीवन कारावास की सजा

रिश्ते को शर्मसार करने वाले मामा को आजीवन कारावास की सजा

रांची: राजधानी में पोक्सो की विशेष अदालत ने मामा-भांजी के रिश्ते को शर्मसार करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दरअसल, मामा ने पहले अपनी भांजी के साथ दुष्कर्म किया, और फिर बाद में उसकी शादीशुदा जिन्दगी को भी तहस-नहस कर दिया।

यह मामला बुंडू का है। पीड़िता अपने चाचा के घर पर रहती थी, लेकिन चाचा का 2007 में देहांत हो गया। जिसके बाद से आरोपी मामा इन्द्रजीत जायसवाल बराबर बुंडू आना जाना लगा रहता। आरोपी चचेरे भाई का मामा है। जब पीड़िता 13 साल की हुई, तब अभियुक्त ने पहली बार उसके साथ गलत हरकत की। इसके बाद वर्ष 2016 में पिस्तौल की नोंक पर उसने पीड़िता के साथ कुकर्म किया। वहीँ जब दो वर्ष पूर्व जब उसकी शादी हो गयी, उसके बाद से ही मामा पीड़िता के पति को व्हाटसएप से दुष्कर्म के दौरान खींची गई फोटो भेज दी। अंततः पति ने पीडि़ता को उसके मायके पहुंचा दिया।

किसी तरह हिम्मत करते हुए पीड़िता ने 16 मई 2018 को मामा के खिलाफ बुंडू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसपर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी को 28 जून को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का कहना है कि माँ की मौत के बाद से वह अपनी चाची के घर में रह रही थी। उसने यह भी बताया कि इस घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपी उसके पिता और भाई की हत्या करने की धमकी देता था।

 

यह भी पढ़ें: FJCCI Election 2026: संतोष कुमार ने पेश किया टीम पी-21 का विजन, मजबूत चैंबर बनाने का संकल्प

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान