लगातार हो रही बारिश से रांची का तापमान छह डिग्री गिरा

लगातार हो रही बारिश से रांची का तापमान छह डिग्री गिरा

राँची : झारखण्ड के कई इलाकों में सोमवार से तेज बारिश हो रही है। इससे राज्य के संथाल और कोल्हान प्रमंडल के जिले ज्यादा प्रभावीत हैं। सोमवार से राज्य में हो रहे लगातार बारिश से राँची के अधिक्तम तापमान में छह डिग्री की गिरावट देखी गइ है। 9 सितम्बर को राँची का अधिक्तम तापमान 31.6 डिग्री सेलसियस था जो सोमवार को घटकर 25.6 डिग्री सेलसियस हो गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेलसियस के आस पास है।

मौसम विभाग के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया की झारखण्ड के विभिन्न जिलों में बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवात की वजह से रह रह कर सोमवार से बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि बुधवार तक बारिश होते रहने की संभावना है। बुधवार को चक्रवात का असर कम हो जाएगा।

अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में उठे इस चक्रवात का मुख्य केंद्र ओड़िशा है। इस कारण संताल और कोल्हान प्रमंडल के जिलों में इसका अधिक असर देखा जा रहा है। साथ ही पूरे राज्य में इसके वजह से बारिश हो रही है। इससे चाइबासा के जगरनाथपुर  में सबसे अधिक करीब 70 मीमी बारिश हुई है। वहीं मधुपुर में 61 मीमी, चक्रधरपुर में 46 मीमी बारिश दर्ज की गई है।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

हजारीबाग में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश हजारीबाग में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
स्वर्णरेखा पुल निर्माण को लेकर विधायक ने उठाए सवाल, पथ निर्माण विभाग पर पक्षपात का आरोप
एमएमके हाई स्कूल, बरियातू में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, 250 से अधिक मॉडल प्रदर्शित
साहिबगंज के प्रशांत शेखर को "सार्क 2025 अवार्ड" से सम्मानित किया जाएगा
श्री दिगम्बर जैन विद्यालय में बैडमिंटन, कैरम एवं चेस खेल का सिंगल्स व डबल्स फाइनल
झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति, आदिवासी संस्कृति और जनसांस्कृतिक समागम में होंगी मुख्य अतिथि
प्रखण्ड स्तरीय समन्वयक समिति की बैठक आयोजित, विकास कार्यों की समीक्षा
Chaibasa News: नाबालिग से शादी का झांसा देकर यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार
नेपाल से आए संताल आदिवासी प्रतिनिधिमंडल का पाथरा आश्रम में पारंपरिक स्वागत, सांस्कृतिक एकता का संदेश
बीएचयू के 105वें दीक्षांत समारोह में अमन कुमार को एम.ए. हिंदी साहित्य की उपाधि
ठंड से राहत: रानीश्वर में गरीब व वृद्धजनों को मिला कंबल
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक, 8 आवेदकों को मिली स्वीकृति