आज रांची में छाए रहेंगे बादल फिर सक्रिय होगा मानसून

आज रांची में छाए रहेंगे बादल फिर सक्रिय होगा मानसून

रांची: मौसम वैज्ञानिक (Meteorologist) अभिषेक आनंद (Abhishek Anand) ने बताया कि झारखंड में 2 सितंबर के बाद एक बार फिर से मानसून के सक्रिय होने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि दक्षिणी छत्तीसगढ़ में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वर्तमान में इसका फैलाव विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) तक देखने को मिल रहा है। इस कम दबाव के क्षेत्र से ही होकर अभी मानसून का टर्फ लाइन गुजर रहा है। इसके असर से हीं राज्य में झारखंड के कुछ हिस्सों में बेहतर बारिश दर्ज की जाने की संभावना है।

अभिषेक आनंद ने बताया कि एक जून से 31 अगस्त तक राज्य में औसत 812 मिलीमीटर बारिश अपेक्षित होती है। मगर इस वर्ष यह 779 मिली मीटर ही है। वहीं इस मानसून बारिश का वितरण भी असामान्य रहा है। इससे लोहरदगा में जहां 54% तक ज्यादा बारिश हुई है। वहीं गढ़वा, चतरा, गोड्डा, गुमला, पाकुर, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में 38% तक कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

पिछले 24 घंटे में रांची (Ranchi) के आसमान में मध्यम दर्जे के बादल छाए हुए रहे। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अभी दक्षिण पूर्वी हवा चल रही है। इसके कारण अगले दो दिनों तक राजधानी रांची समेत राज्य के लगभग सभी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर रही है। राज्य में कहीं-कहीं मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई।

राज्य में सबसे ज्यादा बारिश बोकारो के तेनुघाट 31 मिलीमीटर दर्ज की गई। वहीं अधिकतम तापमान गोड्डा में 35.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान चाईबासा (Chaibasa) में 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

यह भी पढ़ें साहिबगंज अवैध खनन जांच: मरांडी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

हजारीबाग में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश हजारीबाग में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
स्वर्णरेखा पुल निर्माण को लेकर विधायक ने उठाए सवाल, पथ निर्माण विभाग पर पक्षपात का आरोप
एमएमके हाई स्कूल, बरियातू में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, 250 से अधिक मॉडल प्रदर्शित
साहिबगंज के प्रशांत शेखर को "सार्क 2025 अवार्ड" से सम्मानित किया जाएगा
श्री दिगम्बर जैन विद्यालय में बैडमिंटन, कैरम एवं चेस खेल का सिंगल्स व डबल्स फाइनल
झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति, आदिवासी संस्कृति और जनसांस्कृतिक समागम में होंगी मुख्य अतिथि
प्रखण्ड स्तरीय समन्वयक समिति की बैठक आयोजित, विकास कार्यों की समीक्षा
Chaibasa News: नाबालिग से शादी का झांसा देकर यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार
नेपाल से आए संताल आदिवासी प्रतिनिधिमंडल का पाथरा आश्रम में पारंपरिक स्वागत, सांस्कृतिक एकता का संदेश
बीएचयू के 105वें दीक्षांत समारोह में अमन कुमार को एम.ए. हिंदी साहित्य की उपाधि
ठंड से राहत: रानीश्वर में गरीब व वृद्धजनों को मिला कंबल
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक, 8 आवेदकों को मिली स्वीकृति