निश्चय पत्र भ्रम का पिटारा, झामुमो ने झारखंड आंदोलन बेचा: भाजपा

निश्चय पत्र भ्रम का पिटारा, झामुमो ने झारखंड आंदोलन बेचा: भाजपा

रांची: भाजपा ने झामुमों के निश्चय पत्र को महज छलावा व भ्रम का पिटारा करार दिया है। इस पर शनिवार को कटाक्ष करते हुये पार्टी के उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने आरोप लगाया कि इसमें उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। कहा गया है कि उठो लड़ो व आंदोलन करो, लेकिन सच्चाई यही है, कि जेएमएम ने ही यहां के आंदोलन को बेचने का काम किया है।
श्री वर्मा ने कहा कि 1993 से लेकर लगातार अपना आंदोलन बेचे हैं , कांग्रेस के हाथों में , 1993 में ही झारखंड का उदय हो चुका था। परंतु झामुमो ने अपना आंदोलन बेच दिया था। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने कहा कि घोषणापत्र में जल, जंगल और जमीन को बचाने की बात कर रहे हैं, लेकिन हेमंत सोरेन के परिवार आदिवासियों की जमीन को औने- पोने दाम में खरीदे हैं। गरीब- गरीब हो रहा है और अमीर- अमीर बनते जा रहा है। इस पर भी ने कहा कि गरीब आदिवासियों की जमीन को लूट कर एक- एक दिन में छह- छह रजिस्ट्री करा कर सोरेन परिवार अमीर बनता जा रहा है और झारखंड के आदिवासी गरीब। राष्ट्रवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि क्या राष्ट्रवाद की बात करना गलत है, हेमंत जी आखिर झारखंड मुक्ति मोर्चा किसके दबाव में है कि राष्ट्रवाद के नाम पर भी आपत्ति हो रही है ।
वर्मा ने कहा कि झामुमो का निश्चय पत्र अनिश्चितता की स्थिति में पेश किया गया है। मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने भाजपा पर राजनीतिक और धार्मिक असहिष्णुता फैलाने का आरोप लगाया है, लेकिन पं. बंगाल में ममता दीदी के साथ मंच शेयर कर वे क्या कर रहे हैं। ममता ने वहां अशांति की जो स्थिति पैदा कर रखी है, वह कौन सी सहिष्णुता। विरोधी दलों के नेताओं का हेलीकॉप्टर तक वहां नहीं उतरने दिया जा रहा है। क्या यह राजनीतिक सहिष्णुता है। झामुमो के निश्चय पत्र में कहा गया है कि भाजपा के शासन काल में देश की सत्ता पर पूंजीपतियों द्वारा पोषित लोग कब्जा जमाये हुए हैं। लेकिन झामुमो जब राज्यसभा में बाहर के पूंजीपतियों को भेजती है और बालू की नीलामी मुंबई के पूंजीपति को करती है तो उसे क्या कहेंगे। इसका तो यही मतलब है कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता
Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार
झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान
नाग पंचमी पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में विशेष पूजन, श्रृंगार आरती और आध्यात्मिक महिमा का हुआ वर्णन
Sahibganj News: जाली नोट कांड में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तिहार, ढोल-बाजे के साथ पहुंची टीम
Jamshedpur News: नगर निकायों की योजनाओं में सांसद-विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित हो: सरयू राय
Sahibganj News: बरहरवा रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म-1 पड़ा छोटा, दिव्यांग-बुजुर्ग और महिला यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Pakur News: गनपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सहिया दीदियों की मासिक बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं और टीकाकरण की हुई समीक्षा
Sahibganj News: तीनपहाड़-बोरियो मुख्य मार्ग पर फिर बड़ा हादसा, सड़क की बनावट पर उठे सवाल
संस्कार भारती रांची का सावन मिलन, कजरी और कविताओं से सजा कार्यक्रम