मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 33 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक से किया सम्मानित

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 33 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक से किया सम्मानित

रांची: झारखंड पुलिस के 33 अफसरों और पुलिसकर्मियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को मोरहाबादी मैदान में वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया। सम्मानित किए गए पुलिसकर्मियों में एएसआई अवधेश कुमार झा (चतरा), शहीद हवलदार ओम प्रकाश चौरसिया (चतरा), सिपाही अनुज कुमार सिंह (चतरा), सिपाही जय प्रकाश सिंह (चतरा), सिपाही सचिन्द्र कुमार (चतरा), चालक सिपाही मदन प्रसाद यादव (चतरा), एएसपी अभियान अरुण कुमार सिंह (पलामू)।

सिपाही रंजीत कुमार (पलामू), सिपाही बलराम दास (पलामू), डीएसपी सह असाल्ट ग्रुप कमांडर रमेंद्र कुमार (झारखंड जगुआर), एसडीपीओ ओम प्रकाश तिवारी (लातेहार), दारोगा आलोक कुमार दुबे (लातेहार), सिपाही प्रमोद यादव (लातेहार), हवलदार मनोज कुमार (झारखंड जगुआर), डीएसपी सह असाल्ट ग्रुप कमांडर ब्रजेश कुमार यादव (झारखंड जगुआर), दारोगा जॉन मुर्मू (सिमडेगा), दारोगा बिहारी मरांडी (झारखंड जगुआर), हवलदार राधे श्याम प्रसाद (झारखंड जगुआर)।

सिपाही रितुल कुमार (झारखंड जगुआर), सिपाही रिंकू कुमार यादव (झारखंड जगुआर), सिपाही जीवन किस्पोट्टा (झारखंड जगुआर), सिपाही गुण बहादुर थापा (झारखंड जगुआर), इंस्पेक्टर अरुण कुमार (झारखंड जगुआर), दारोगा सनोज कुमार चौधरी (लातेहार), एएसआइ अभिशेष कुमार (झारखंड जगुआर), सिपाही मनीष रजवार (लातेहार), सिपाही अनोज कुमार ओझा (लातेहार)।

सिपाही नरेश तिग्गा (लातेहार), सिपाही इंद्रजीत तिवारी (झारखंड जगुआर) ,सिपाही श्याम नंद प्रसाद गुप्ता (झारखंड जगुआर), सिपाही छोटू यादव (झारखंड जगुआर), सिपाही मिथुन कुमार रवि (झारखंड जगुआर) और सिपाही मनोज कुमार बाउरी (झारखंड जगुआर) शामिल है। इस अवसर पर मुख्य सचिव,गृह सचिव, डीजीपी, डीसी, एसएसपी सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद थे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने मोरहाबादी मैदान में तिरंगा झंडा फहराया और परेड की सलामी ली।

यह भी पढ़ें Chaibasa News : विशेष बच्चों ने दिखाया हुनर: एस्पायर मदर्स विंग्स के सांस्कृतिक कार्यक्रम में छाई प्रतिभाएं

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

हजारीबाग में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश हजारीबाग में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
स्वर्णरेखा पुल निर्माण को लेकर विधायक ने उठाए सवाल, पथ निर्माण विभाग पर पक्षपात का आरोप
एमएमके हाई स्कूल, बरियातू में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, 250 से अधिक मॉडल प्रदर्शित
साहिबगंज के प्रशांत शेखर को "सार्क 2025 अवार्ड" से सम्मानित किया जाएगा
श्री दिगम्बर जैन विद्यालय में बैडमिंटन, कैरम एवं चेस खेल का सिंगल्स व डबल्स फाइनल
झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति, आदिवासी संस्कृति और जनसांस्कृतिक समागम में होंगी मुख्य अतिथि
प्रखण्ड स्तरीय समन्वयक समिति की बैठक आयोजित, विकास कार्यों की समीक्षा
Chaibasa News: नाबालिग से शादी का झांसा देकर यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार
नेपाल से आए संताल आदिवासी प्रतिनिधिमंडल का पाथरा आश्रम में पारंपरिक स्वागत, सांस्कृतिक एकता का संदेश
बीएचयू के 105वें दीक्षांत समारोह में अमन कुमार को एम.ए. हिंदी साहित्य की उपाधि
ठंड से राहत: रानीश्वर में गरीब व वृद्धजनों को मिला कंबल
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक, 8 आवेदकों को मिली स्वीकृति