राज्य में 30 और 31 को बारिश के आसार

राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश संभावना 

राज्य में 30 और 31 को बारिश के आसार

अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान

रांची: झारखंड में दो अगस्त तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार दो अगस्त तक राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

पिछले 24 घंटे में राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई जबकि राज्य में कहीं- कहीं पर भारी बारिश भी हुई। राज्य में मॉनसून गतिविधि सक्रिय रही। सबसे अधिक वर्षा 77 एमएम दारू (हजारीबाग) में दर्ज की गयी। उच्चतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया। शनिवार को दिन में सबसे अधिक बोकारो में 49.5 एमएम बारिश हुई।


मौसम विभाग के अनुसार 28 जुलाई को खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार, पलामू और गढ़वा में भारी बारिश की संभावना है जबकि 30 और 31 जुलाई को राज्य के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। 31 जुलाई और एक अगस्त को राज्य के उत्तर-पश्चिमी एवं उत्तर-पूर्वी भागों गढ़वा, पलामू , लातेहार, चतरा, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका और देवघर में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी रांची में एक जून से 27 जुलाई तक 314 मिलीमीटर बारिश हुई है।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आज से शुभारंभ, 20 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आज से शुभारंभ, 20 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
बिहार के पत्रकारों को आईना दिखा रहा रांची प्रेस क्लब
धनबाद में धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ, किसानों को ₹2450 प्रति क्विंटल MSP
हजारीबाग में राजस्व कार्यशाला आयोजित, प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार ने दिए अहम निर्देश
सांसद निशिकांत दुबे को बड़ी राहत, उच्च न्यायालय ने दर्ज प्राथमिकी की रद्द
जियोन झरना संथाल एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिसमस मिलन समारोह में शामिल हुए सांसद और विधायक
कुलेश भंडारी के नेतृत्व में पाहाड़िया गांवों में मजबूत हो रहा वाइल्ड फूड फॉरेस्ट अभियान
जमुआ में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन, किसानों से एमएसपी पर धान बेचने की अपील
बांके बिहारी मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, कमेटी, यूपी सरकार और एमवीडीए को नोटिस
Chaibasa News: ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, गांव में आक्रोश
उड़ान आईएएस एकेडमी में हिंदी साहित्य भारती की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित