विधानसभा चुनाव: सरायकेला से चंपाई तो घाटशिला से बाबूलाल लड़ेंगे चुनाव

बीजेपी ने केंद्रीय आलाकमान को बंद लिफाफे में भेजी रिपोर्ट

विधानसभा चुनाव: सरायकेला से चंपाई तो घाटशिला से बाबूलाल लड़ेंगे चुनाव
ग्राफ़िक ईमेज

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने झारखंड की 81 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम को लेकर मंथन किया, जिसके बाद प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट भेजा है.

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है. प्रत्याशियों के चयन, उनकी स्क्रूटनी और संबंधित विधानसभा क्षेत्र से आयी सर्वे रिपोर्ट को प्रदेश चुनाव संचालन समिति ने गंभीरता से लिया है. रांची में रविवार को झारखंड की सभी 81 सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर मंथन हुआ, जिसके बाद प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय नेतृत्व को बंद लिफाफे में रिपोर्ट भेजी है. भाजपा की राष्ट्रीय चुनाव संचालन समिति को भेजी गयी लिस्ट में कोल्हान की 14 विधानसभा की स्थिति भी लगभग साफ कर दी गयी है.

आजसू और जदयू के लिए कोल्हान की तीन सीटें छोड़ेगी भाजपा

भाजपा ने झारखंड विधानसभा में आजसू और जदयू के साथ तालमेल करने का लगभग फैसला कर लिया है. आजसू और जदयू के साथ तालमेल की स्थिति में भाजपा ने कोल्हान की तीन सीटें छोड़ने पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है. भाजपा चुनाव संचालन समिति से मिली जानकारी के अनुसार ईचागढ़ और जुगसलाई से आजसू, जमशेदपुर पश्चिम से जदयू चुनाव लड़ेगी और बाकी 11 सीटों पर भाजपा अपनी प्रत्याशी उतारेगी.

झारखंड के प्रत्याशियों की लिस्ट पर भाजपा फिर करेगी विचार 

केंद्रीय चुनाव संचालन समिति की बैठक जल्द होगी, जिसके बाद प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया जायेगा. रांची में आयोजित बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो भी शामिल हुए थे. प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने के पहले संभावितों ने अपनी गतिविधियां विधानसभा क्षेत्र में तेज कर दी हैं. हरियाणा चुनाव में मिले परिणाम के बाद भाजपा झारखंड के प्रत्याशियों की लिस्ट पर एक बार फिर से गंभीरता से विचार करेगी.

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena
बॉर्डर 2 OTT रिलीज डेट: 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर सनी देओल की फिल्म, जानें डिटेल्स
Ranchi News : डीएसपीएमयू को मिला नया कुलपति, प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार
LPG Gas VS Solar Cooker: गैस और बिजली से छुटकारा, धूप से चलने वाला चूल्हा बना नया विकल्प
ठाणे टेस्ट ड्राइव हादसा: टाटा सिएरा 20 फीट गड्ढे में गिरी, रिपेयर का खर्च कौन भरेगा? पूरी डिटेल
गरगा डैम में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, उपायुक्त ने जताया शोक
Bokaro News : उपायुक्त ने मानवता का परिचय देते हुए अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, आश्रम और वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां
गिरिडीह में जर्जर सड़क से लोगों की बढ़ी परेशानी, सुनील खंडेलवाल ने मरम्मत की उठाई मांग
Hardik Pandya पर तिरंगा विवाद: T20 World Cup जश्न के बाद दर्ज हुई शिकायत, जानिए पूरा मामला
Elon Musk चेतावनी: बच्चों से दूर रखें ChatGPT, कनाडा स्कूल शूटिंग में AI की भूमिका
Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह
Dhanbad News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल