भाजपा SC मोर्चा ने राज्यपाल को सौंपा मांग पत्र, अनुसूचित जाति पर अत्याचार रोकने की मांग

किशुन कुमार दास ने समाज की समस्याओं और उनके निवारण के लिए रखे अहम सुझाव

भाजपा SC मोर्चा ने राज्यपाल को सौंपा मांग पत्र, अनुसूचित जाति पर अत्याचार रोकने की मांग
राज्यपाल को मांग पत्र सौंपते भाजपई

राज्यपाल से मुलाकात के दौरान दास ने समाज की समस्याओं को गंभीरता से रखते हुए उनके समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव और मांगें भी प्रस्तुत कीं.

रांची: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष किशुन कुमार दास ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राज्य में अनुसूचित जाति समाज पर हो रहे लगातार अत्याचारों के निवारण हेतु एक मांग-पत्र सौंपा. मुलाकात के दौरान दास ने समाज की समस्याओं को गंभीरता से रखते हुए उनके समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव और मांगें भी प्रस्तुत कीं.

ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:

1. झारखंड में अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की शीघ्र नियुक्ति की जाए।
2. अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम का गठन किया जाए।
3. अनुसूचित जाति समाज के लिए परामर्शदात्री परिषद का गठन किया जाए।
4. रांची नगर निगम में महापौर पद को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया जाए।
5. राज्य के प्रत्येक जिले में अनुसूचित जाति छात्रावास का निर्माण कराया जाए।
6. अनुसूचित जाति वर्ग के मेधावी छात्रों को विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहयोग एवं अवसर दिया जाए।
7. बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा झारखंड विधानसभा परिसर और रांची हाईकोर्ट में स्थापित की जाए

इस महत्वपूर्ण मुलाकात में भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें चतरा जिला मुखिया संघ अध्यक्ष सह भाजपा नेता अरविंद सिंह, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रंजन पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज दास, प्रदेश मंत्री राजीव राजलाल एवं विनोद कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, प्रदेश प्रवक्ता संदीप कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी बप्पी बाउरी एवं अभिषेक राज आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

झारखण्ड का बजट: अंतिम पायदान पर खड़े समाज के विकास का सच्चा आईना बने झारखण्ड का बजट: अंतिम पायदान पर खड़े समाज के विकास का सच्चा आईना बने
साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो
बजट सत्र के दूसरे दिन जल संसाधन व खाद्य आपूर्ति विभाग पर उठे सवाल
Bokaro News : मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को कई सामाजिक संगठनों का मिला एकजुट समर्थन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी
Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Koderma News : बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने की अपील
Crime News: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बेरहमी से तोड़े हाथ-पैर, उंगलियों के नाखून उखाड़े