बेटी से बिछड़ी हुई आक्रोशित माँ ने दी सरकार को आत्मदाह की धमकी
रांची: एक माँ की अपनी बेटी से डेढ़ साल से बिछड़ने का आक्रोश सरकार के लिए चेतावनी बन कर सामने आया है। रांची प्रेस क्लब में मीडिया से बात करते हुए डाल्टेनगंज की रहने वाली दीपशिखा ने सरकार और प्रशासन को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी दिलाओ वरना सीएम आवास के सामने आत्मदाह कर लूंगी।
दरअसल, दीपशिखा अपने पति और ससुर के खिलाफ मई 2018 में डाल्टेनगंज सिविल कोर्ट में दहेज़ प्रताड़ना का केस की. इसके अलावा जून 2018 में अपने पति के खिलाफ डाल्टेनगंज सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई।इसी दौरान उसका पति उस वक्त साढ़े पांच साल की बेटी को लेकर फरार हो गया। वहीँ, दीपशिखा को ससुराल वालों ने घर से बाहर कर दिया। कुछ दिनों बाद उसे पता चला कि उसका पति बेटी को रांची के किसी प्राइवेट गर्ल्स स्कूल में दाखिला करवाया है। जिसकी जानकारी बेटी की माँ ने ओरमांझी और नामकुम थाने को दी। हालाँकि पुलिस बल के साथ अपनी बेटी से मिलने गयी दीपशिखा को स्कूल वालों ने यह कहकर मन कर दिया कि बच्ची का दाखिला उसके पिता ने करवाया है।


Related Posts

Latest News

