झारखंड चैंबर चुनाव की सारी तैयारियां पूरी, मतदान कल

गुरु नानक स्कूल में होगा मतदान

झारखंड चैंबर चुनाव की सारी तैयारियां पूरी, मतदान कल
फाइल फोटो

मतदाता सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कर सकेंगे. इस बार कार्यकारिणी के लिए 35 उम्मीदवार मैदान में हैं और प्रत्येक मतदाता को 21 उम्मीदवारों का चयन करना होगा. इसके अलावा पलामू प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का चुनाव भी मतदान केंद्र पर ही होगा.

रांची: झारखंड चैंबर का चुनाव कल होने जा रहा है. इस बार चुनाव गुरु नानक स्कूल में आयोजित किया जा रहा है. मतदाता सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कर सकेंगे. इस बार चैंबर चुनाव में कुल 3,909 मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवार को चुनने के लिए अपने मत का प्रयोग करेंगे. मतदाता सूची के अनुसार 83 संबद्ध संस्थाएं हैं, जिन्हें दो-दो वोट देने का अधिकार है. अन्य सभी मतदाता एक-एक वोट से चुनाव में भाग लेंगे. इस बार कार्यकारिणी के लिए 35 उम्मीदवार मैदान में हैं और प्रत्येक मतदाता को 21 उम्मीदवारों का चयन करना होगा. इसके अलावा पलामू प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का चुनाव भी मतदान केंद्र पर ही होगा. 

हमेशा की तरह सदस्यों को मतदान करते समय कुछ शर्तों का पालन करना होगा. 21 सितंबर से 30 दिन पहले बने लाइफ, कॉरपोरेट लाइफ और पैट्रोन सदस्य तथा 90 दिन पूर्व बने जनरल एफिलियेटेड और कॉरपोरेट जनरल कैटगरी के सदस्य ही मतदान कर सकते हैं. मतदान से पहले सदस्यों का किसी भी प्रकार का बकाया नहीं होना चाहिए. पहले की तरह इस बार भी सीए और सीएस एसोसिएशन का सहयोग मिलेगा. मतदान के बाद देर रात तक मतगणना होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे. अगर कोई उम्मीदवार मतगणना के परिणाम से संतुष्ट नहीं है तो वह 23 सितंबर को दोपहर 2 बजे तक पुनः मतगणना की अपील कर सकता है, लेकिन इसके लिए उसे शुल्क भी जमा करना होगा.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक